कलेक्टर ने कहा…31 की रात्रि को कम्प्यूटर लॉक हो जाएगा…राजस्व अधिकारी पल पल की करें मानिटरिंग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
????????????????????????????????????

बिलासपुर—समर्थन मूल्य में धान खरीदी 31 जनवरी से शुरू होगी। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि किसानों से धान खरीदी सुलभ व्यवस्था में किया जाए। एसडीएम सुनिश्चित करें कि राजस्व, सहकारिता, खाद्य और कृषि विभाग के कर्मचारी मानिटरिंग कार्य को मुस्तैदी के साथ करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                    कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि किसानों से धान खरीदी, शासकीय अवकाश, शनिवार और रविवार को छोड़कर सभी दिनों में किया जाए। समितियों को निर्देश दिया जाए कि धान खरीदी की अंतिम तारीख की सूचना बैनर या सूचना पटल के माध्यम से दें। मार्कफेड और समितियां आवश्यकतानुसार बारदाने की व्यवस्था करें। किसानों को समय पर टोकन जारी भी करें। इसके साथ ही किसानों का धान उसी दिन तौल किया जाए। जरूरत प़ड़ने पर पर्याप्त संख्या में कांटा-बांट और हमालों की व्यवस्था की जाये। कलेक्टर ने किसी भी प्रकार का बैकलाॅग नहीं रखे जाने का भी निर्देश दिया।
               कलेक्टर ने बताया कि 31 जनवरी तक किसानों के लाये गये धान का तौल और एन्ट्री कार्य सुनिश्चित करें। अंतिम दिन की रात 12 बजे साफ्टवेयर लाॅक हो जायेगा। बाद में साफ्टवेयर खोलने की किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं दी जायेगी।
                      कलेक्टर ने मार्कफेड  अधिकारियों  से कहा कि खरीदी केन्द्रों में रखे गए धान का परिवहन आवश्यकतानुसार सुनिश्चित करें। केन्द्रों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके। अंतिम दिनों में किसानों के धान बेचने के लिए शेष रकबे में कोचियो और अन्य राज्यों से धान लाकर बिक्री का प्रयास किया जा सकता है।  धान की रिसाईकलिंग भी हो सकती है। रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।
Share This Article
close