सूरजपुर।कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं आवश्यक व्यवस्था की उपलब्धता हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह के द्वारा सी.एच.सी. भैयाथान का आकस्मिक निरीक्षण 01 नवम्बर 2019 को किया गया।निरीक्षण के दौरान ड्यूटी डॉक्टर डॉ. गौरव सिंह अनुपस्थित पाये गये। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कार्य में लापरवाही बरतने के कारण स्टाफ नर्स परमेश्वरी सिंह को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
सी.एच.सी. में टूटे हुए टाईल्स को देखकर इसे तत्काल सुधारने हेतु निर्देशित किया गया। आस-पास फैली गंदगी को देखकर इसकी तत्काल सफाई करने हेतु कहा गया। रात्री 09ः30 बजे हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर सुन्दरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के सभी स्टाफ अनुपस्थित पाये गये।
इन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 03.11.2019 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाईट की व्यवस्था नहीं होने से कार्य में कठिनाई हो रही है।
इसे तत्काल प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि लाईट की व्यवस्था दुरूस्त करायें। प्रसव कक्ष में कैलिसपैड नहीं पाया गया। इसे तत्काल उपलब्ध कराने हेतु प्रभारी को निर्देशित किया गया।