कलेक्टर ने किया कार्यों का बंटवारा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

collector dwara TL baithak (1)(1)बिलासपुर—कलेक्टर अन्बलगन पी. ने रावण दहन, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मोहर्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2015 तक कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।  क्यू.ए.खान अनुविभागीय दंडाधिकारी  को नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाईन, के साथ, एस.पी.वैद्य, सिटी मजिस्ट्रेट  को नगर पुलिस अधीक्षक, सिटी कोतवाली, के साथ,  के.एस.पैकरा, डिप्टी कलेक्टर को थाना क्षेत्र सिविल लाईन और रावण दहन स्थल पुलिस ग्राउंड की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           पी.सी.कोरी, तहसीलदार को थाना क्षेत्र सिटी कोतवाली, रावण दहन स्थल लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान और विसर्जन स्थल पचरीघाट जूना बिलासपुर, युगल किशोर उर्वशा, तहसीलदार को थाना क्षेत्र सरकण्डा, रावण दहन स्थल नूतन चैक, सरकण्डा और विसर्जन स्थल छठघाट तोरवा का कमान सौंपा गया है। ए.के.गुप्ता नायब तहसीलदार  को थाना क्षेत्र तारबाहर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।  ए.के.सिन्हा नायब तहसीलदार मस्तूरी को थाना क्षेत्र कोनी और नायब तहसीलदार नरेन्द्र बंजारा को पुलिस नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी लगाई गई है।

Share This Article
close