कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया निरीक्षण,कड़कनाथ के प्रजनन संख्या बढ़ाने दिए निर्देश

Chief Editor
3 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)-कलेक्टर श्याम धावड़े ने कृषि विज्ञान केन्द्र जाबर का निरीक्षण कर उन्नत कृषि प्रणाली के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कृषि विज्ञान केंद्र जाबर में उन्होंने रागी तथा धान के बीज उत्पादन क्षेत्र,कुक्कुट पालन,पषुपालन तथा डेयरी,अमरूद,शकरकंद उत्पादन क्षेत्र अंजीर,इमली तथा आम की खेती के लिए तैयार नर्सरी का निरीक्षण कर विभिन्न प्रजातियों की उत्पादकता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख को पूरे परिसर में पहुंच मार्ग बनाने के निर्देष दिये। किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र से जोड़कर उन्नत कृषि प्रणाली अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा ताकि उत्पादकता बढ़ने से किसानों की आय में वृद्धि हो। कलेक्टर ने कुक्कुट पालन तथा डेयरी ईकाई का अवलोकन कर कड़कनाथ के प्रजनन तथा इसकी संख्या बढ़ाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। डेयरी ईकाई के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गिर, साहिवाल जैसे प्रजातियों की दुग्ध उत्पादन की क्षमता तथा रख रखाव सहित परिसर को व्यवस्थित करने तथा विभिन्न ईकाई तक पहुंच के लिए मार्ग बनाने के निर्देष दिये। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर बालेष्वर राम,कृषि वैज्ञानिक पाण्डु राम पैंकरा सहित कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शीघ्र प्रारंभ करे एनीकट का निर्माण

कलेक्टर श्याम धावडे़ ने विकासखण्ड बलरामपुर के सरनाडीह में चनान नदी पर बनाये जाने वाले एनीकट के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देष दिये। उन्होंने राजस्व तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ चिन्हित क्षेत्र का अवलोकन कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। जल आवर्धन योजना के अंतर्गत चनान नदी पर बनाये जाने वाले एनीकट के निर्माण से नगरवासियों को जला पूर्ति संभव हो पाएगी। निर्माण कार्य के लिए उपयोग में आने वाले सामग्रियों की आपूर्ति हेतु सड़क की दिक्कतो को तत्काल दूर करने के निर्देष दिये। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अभियंता को निर्देषित करते हुए कहा कि एनीकट का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तथा तकनीकी मानकों के अनुरूप करते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। निर्माण कार्यों में विलंब तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।

Share This Article
close