कलेक्टर ने प्रधामंत्री फसल बीमा जागरूकता रथ को किया रवाना

Shri Mi
2 Min Read
रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी ) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अधिक से अधिक कृषकों को मिले,इसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्टर संजीव कुमार झा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्राकृतिक आपदा,कीड़े और रोग की वजह से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। बाढ़, आंधी,ओले और तेज बारिश से उनकी फसल खराब हो जाती है एवं उन्हें ऐसे संकट से राहत देने के लिए केन्द्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की गई है।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर द्वय विशाल कुमार महाराणा,विवेक चन्द्रा,उप संचालक कृषि अजय अनंत,सहायक संचालक कृषि रोशन कुमार ओगरे सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
समिति गठित
 जिला में मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर संजीव कुमार झा अध्यक्ष, एवं सीईओ जिला पंचायत हरीश एस.अपर कलेक्टर विजय कुमार कुजूर,जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान बी.एक्का,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग तीर्थराज अग्रवाल, उप संचालक समाज कल्याण चन्द्रमा यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जे.आर. प्रधान,श्रम पदाधिकारी नितेश विश्वकर्मा, सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकारण श्संजय द्विवेदी,प्रबंधक सेन्ट्रक बैंक ऑफ इंडिया बलरामपुर सुनिल कुमार रजक, सहायक संचालक जनसम्पर्क कार्यालय मुक्ति प्रकाश बेक,मुख्य नगर पालिका अधिकारी बलरामपुर सुमित कुमार मेहता,जिला प्रबंधक चिप्स देवेश्वर कश्यप,सदस्य राज्य स्त्रोत समूह मिनल सिंह को सदस्य तथा जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता जय गोविंद तिवारी को सदस्य सचिव बनाया गया है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close