कलेक्टर ने ली खनिज अधिकारियों की क्लास

Shri Mi
2 Min Read

rajsav nirkhak adhikario ki baithak collector dwara (3)बिलासपुर। रेत, गिट्टी, मुरूम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण रखें। इसके लिए सूचीबद्ध कर छापामार कार्यवाही करें। कलेक्टर अन्बलगन पी. ने आज खनिज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। कलेक्टर ने खनिज राॅयल्टी वसूली की नस्ती प्रतिमाह भेजने के लिए निर्देशित किया। ऐसा नहीं करने पर संबंधित खनिज अधिकारी की जवाबदारी होगी। बिना रायल्टी पर्ची निर्माण कार्य कराने पर बाजार दर से शुल्क वसूली की जायेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        उन्होंने खनिज उत्खन्न के संबंध में संबंधित एसडीएम को नक्शा, खसरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कोई भी नया प्लान 5 हेक्टेयर से ज्यादा न हो, इसकी निगरानी रखें। क्योंकि यह नियम के विरूद्ध है। उन्होंने रोजगार गांरटी में भूमि सुधार योजना का भी नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मरवाही, गौरेला, पेण्ड्रा में अवैध उत्खनन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

                     उन्हांेने कहा कि शासकीय कार्य रूकना नहीं चाहिए, परंतु अवैध उत्खनन भी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने रेत उत्खनन पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने पुल-पुलियां एवं सिंचाई बांध के आस-पास अवैध उत्खनन होने की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जाये और इसक सूचना भेजी जाए। जहाॅ भी सड़क निर्माण हो रहे हैं वहां मुरूम की आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। खनिज के व्यवसायीकरण पर उसकी नियमानुसार राॅयल्टी वसूली करें। बैठक में अपर कलेक्टर के.डी. कुंजाम, जिला पंचायत के सीईओ जेपी मौर्य सहित सभी अनुविभाग के एसडीएम एवं खनिज अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close