कलेक्टोरेट के पीछे बनेगा सेन्ट्रल पार्क-ऑक्सीजोन

Shri Mi
3 Min Read

collectorate_oxizoneरायपुर।राजधानी रायपुर में ऑक्सीजोन के रूप में सेन्ट्रल पार्क का निर्माण किया जाएगा,जहां शहर के लोगों को हरित वातावरण में स्वच्छ हवा के साथ ध्यान, योग,व्यायाम और मनोरंजन की अच्छी सुविधा मिलेगी।लगभग 19 एकड़ के रकबे में यह ऑक्सीजोन वर्तमान कलेक्टोरेट के पीछे की जमीन पर विकसित किया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसके लिए प्रस्तावित कार्ययोजना का अनुमोदन कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार यह प्रस्तावित सेन्ट्रल पार्क-ऑक्सीजोन शहर में वायु प्रदूषण को कम करने, शहर के पर्यावरण तथा नागरिकों के स्वास्थ्य को अधिक बेहतर बनाने में भी सहायक होगा। इस ऑक्सीजोन से शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार होगा और भू-जलस्तर भी बढ़ेगा।

                              अधिकारियों ने बताया कि इसे ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने शहर के बीच ऑक्सीजोन और ग्रीन एरिया के रूप में सेन्ट्रल पार्क बनाने का निर्णय लिया है। यह एक ऐसी जगह होगी, जहां सभी वर्गों के लोग एक साथ मिल सकेंगे,आराम से बैठकर आधुनिक जीवन शैली की भाग-दौड़ के बीच प्रकृति के आभा मंडल में तनाव मुक्त हो सकेंगे, उनके लिए हरे-भरे वृक्षों की छाया में ध्यान और योग की भी सुविधा होगी। सुन्दर पाथवे में लोग आराम से चहल-कदमी कर सकंेगे।

                             प्रस्तावित सेन्ट्रल पार्क की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि शहर इसकी चारों दिशाओं मंे होगा। सेन्ट्रल पार्क में एक छोटा चिड़िया घर और प्रदेश की लोक संस्कृति पर आधारित संग्राहलय भी बनाया जाएगा।छोटे जलाशय भी हांेगे, जिससे आस-पास के इलाके में भू-जल स्तर में वृद्धि होगी। पार्क में वाहन पार्किंग और शौचालय आदि की भी सुविधा रहेगी। शहर के बीचों-बीच होने के कारण यह नागरिकों की आसान पहुंच में भी रहेगा।

                          प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुरूप विस्तृत प्रोजेक्ट वरिष्ठ नगर नियोजकों द्वारा जल्द बनाया जाएगा। यह भी उल्लेखनीय है कि देश में इस प्रकार के दो ऑक्सीजोन वर्तमान में पुणे (महाराष्ट्र) और अहमदाबाद के बापूनगर (गुजरात) में बनाए गए हैं। पुणे नगर निगम ने थीम गार्डन के रूप में इसे विकसित किया है। अहमदाबाद के बापूनगर में चार एकड़ के रकबे में बनाए गए ऑक्सीजोन पार्क का शुभारंभ इस महीने होने की संभावना है। उधर झारखंड की राजधानी रांची के पास मोरहाबाद में भी 11 एकड़ के रकबे में ऑक्सीजोन पार्क बनाने की तैयारी की जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close