कलेक्ट्रेट-तहसीली की निगरानी करेगी तीसरी आँख

Shri Mi
2 Min Read

collector dwara TL baithak (2)बिलासपुर।जिला कार्यालय और तहसील कार्यालय के रिकार्ड साथ ही नकल रूम में सी.सी.कैमरा लगाने का निर्देश कलेक्टर ने दिया है।कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिया कि रिकार्ड रूम के आसपास अनाधिकृत व्यक्ति नहीं दिखने चाहिए।मंगलवार की टीएल बैठक मे कलेक्टर ने सौर सुजला योजना के तहत् निर्धारित प्रकरण नहीं भेजने पर कृषि विभाग के अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                      साथ ही नगर निगम को स्वीकृत रेतघाट चालु नहीं करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सात दिन के अंदर स्वीकृत रेतघाट चालु नहीं करने पर उसे निरस्त कर दिया जायेगा।आबादी पट्टा के लिए चिन्हाकित भूमि को आबादी भूमि घोषित किया जाना है। इसके लिए कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

                                                  लोक सेवा केन्द्रों में 29 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ आम जनता को मिले। भुईयां के नकल लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ही दिए जायेंगे। लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के लंबित रहने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close