कहीं भी उतर सकता है उड़न खटोला..प्रशासन सतर्क

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

raman.........singhबिलासपुर– प्रदेश मुखिया डॉक्टर रमन सिंह का उड़न खटोला जिले के किसी गांव भी में उतर सकता है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सी.एम दोपहर 3 बजे से पहले जिले के किसी भी गांव में पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ चौपाल लगाएंगे। उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे। संभावना जतायी जा रही है कि सीएम मस्तूरी ब्लाक के किसी भी गांव में पहुंच सेकते हैं। जांजगीर क्षेत्र से कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह बिलासपुर की ओर रवाना होंगे। कयास लगाया जा रहा है कि वे मस्तूरी के किसी भी गांव में उतरेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          दोपहर तीन बजे के बाद सी.एम जांजगीर  जिला मुख्यालय में आम लोगों के हित में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इससे पहले चौपाल में सी.एम ग्रामीणों की समस्या को सुनेंगे। समस्याओं का तत्काल निराकरण करेंगे। इसके बाद बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। सी.एम के आगमन को लेकर बिलासपुर प्रशासनिक अमला सचेत है। सी.एम के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जी तोड़ प्रयास किया जा रहा है।

                         सी एम डॉ रमन सिंह का दौरा कार्यक्रम नियत स्थान से दोपहर 3 बजे रवाना होकर  शाम 5बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। 5:30 से 6 के बीच पत्रकारों से बातचीत करेंगे। 6 बजकरर15 मिनट कार्यक्रम स्थल चौपाटी पहुंचेगे। इस मौके पर भूमिपूजन और लोगों को सौगात देंगे। कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लोकार्पित करेंगे। जरूरतमंदों के बीच एलई़डी बल्ब का वितरण करेंगे।
                          चौपाटी कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 7:30 से 9:15 तक कलेक्टर कार्यालय स्थित मंथन सभागार में सम्भाग के अधिकारीयों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि भोजन और विश्राम करेंगे। दूसरे दिन अगले पड़ाव की ओर रवाना हो जाएंगे।
close