कांकेर में पत्रकार कमल शुक्ला मारपीट मामले में FIR दर्ज,गिरफ्तारी भी

Chief Editor
1 Min Read

कांकेर।पत्रकारों के विवाद के प्रकरण में पुलिस थाना कांकेर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है।पुलिस अधीक्षक कांकेर एम.आर. अहिरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाषवार्ड कांकेर निवासी सतीश यादव तथा कमल शुक्ला के साथ हुए विवाद के प्रकरण में पुलिस थाना कांकेर में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी जितेन्द्र सिंह ठाकुर मांझापारा कांकेर, गफ्फार मेमन जवाहर वार्ड कांकेर, मोनू उर्फ शादाब खान महादेव वार्ड कांकेर और गणेश तिवारी निवासी आमापारा कांकेर के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा प्रकरण के आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है.

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
close