कांग्रेसियों का अतिक्रमण अभियान विरोध..कहा…निगम ने की भोला की हत्या

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

congress- panjaबिलासपुर—जिला शहर कांग्रेस कमेटी और पार्षदों ने  नगर निगम का घेराव किया। बहतराई में निगम अतिक्रमण दस्ते की कार्रवाई का विरोध किया। बहतराई में मजदूरो की बस्ती पर तोड़फोड़ की कार्यवाही को गैर जिम्मेदार हरकत बताया। कार्रवाई के कारण एक युवक ने फांसी लगा लिया। कांग्रेसियों ने निगम घेराव कार्यक्रम के दौरान महापौर,निगम आयुक्त समेत स्थानीय मंत्री के जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस में जमकर वाद विवाद की स्थिति भी बनी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               आयुक्त की अनुपस्थिति में अपर आयुक्त राकेश जायसवाल से कांग्रेसियों ने मुलाकात की। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा गरीबी हटाने के नाम पर गरीबों को हटा रही है। सत्ता में आते ही कांग्रेस गरीब विरोधी योजनाओ को बंद करेगी। नरेंद्र बोलर ने कहा कि अतिक्रमण दस्ता की कार्यशैली से जनता परेशान है। भोला साहू के पहले दो लोगो की मौत हो चुकी है। राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि भोला साहू ने आत्महत्या नही बल्कि निगम ने उसकी हत्या की है।

                                                                            शेख नजिरुद्दीन ने कहा कि स्थानीय मंत्री की सोच दूरगामी है। अपने लोगो को लाभ पहुचाने के लिए पहले गरीबो का आशियाना छीना जा रहा है। इसके बाद टाउन प्लानिंग को लागू किया जायेगा। घेराव कार्यक्रम के दौरान अभय नारायण राय, शिवा मिश्रा, विजय केशरवानी, राजेश शुक्ला, सीमा पाण्डेय, आशा पाण्डेय, अफरोज बेगम, ऋषि पाण्डेय, धर्मेश शर्मा,राकेश सिंह,स्वप्निल शुक्ला,अकबर खान, अरविन्द शुक्ला सुभाष ठाकुर, शैलेन्द्र जायसवाल, अखिलेश बाजपाई समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

close