कांग्रेसियों का जेल भरो आंदोलन…भारी संख्या में गिरफ्तारी

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

congress_twenty_six बिलासपुर।मुलमुला में पुलिस अभिरक्षा के बीच युवक की मौत मामले में आज युवा कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी दी। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार से इस्तीफा मांगा। हिरासत में लिए गए सभी कांग्रेसियों को पुलिस मैदान में रखा गया और कुछ देर बाद सभी को रिहा किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               जिला कांग्रेस कमेटी ने जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाने में अभिरक्षा के दौरान नरियरा युवक की मौत पर आज जेल भरो आंदोलन चलाया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, अभयनारायण राय, ऋषि पांडेय, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल, अखिलेश चंद्रप्रदीप बाजपेयी, रमाशंकर बघेल, पंचराम सूर्यवंशी, दीपांशु श्रीवास्तव, सुभाष ठाकुर, महिला कांग्रेस नेत्री सुधा तिवारी, युवा कांग्रेस नेता भावेन्द्र गंगोत्री, अमितेश राय, सोहैल खलिक समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने  देवकीनंदन चौक से रैली निकाली।

                               इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री डा रमन सिंह,नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल और भाजपा शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली कांग्रेस भवन से बृहस्पति बाजार से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पहुंची। कांग्रेसियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया। फूल माला चढ़ाने के बाद सभा को संबोधित किया। इस दौरान पुलिस की चौकस व्यवस्था देखने को मिली।

                                  14463082_535849856609765_4669141393661766324_nसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंक और भ्रष्टाचार चरम पर है। नोरगे भी प्रशासनिक तानाशाही का शिकार हुआ है।  ऊर्जा विभाग ने भ्रष्टाचार के रूप में ट्रांसफार्मर के नाम पर रूपये की मांग की। रूपए नहीं देने पर प्रशासनिक तानाशाहों ने दलित को जान से मार डाला। अटल ने कहा कि मु्ख्यमंत्री का ऊर्जा विभाग भ्रष्टाचार का केन्द्र है।

                     निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन ने कहा कि बाबा साहब ने जिस संविधान में दलित, उपेक्षित, शोषित वर्ग को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया आज वह संकट के दौर से गुजर रहा है। प्रदेश में लगातार दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री और गृहमंत्री कान में उंगली डालकर बैठे हैं। उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफे देना होगा।

                                       शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने बताया कि छग शासन में किसी की भी जान सुरक्षित नहीं है। चाहे वह अनुसूचित जाति वर्ग का हो या फिर सामान्य वर्ग का। नरियरा में सतीश नोरगे, बिल्हा में राजेन्द्र तिवारी, जीवन लाल मनहर को प्रशासन ने मार डाला। राज्य में डर और दहशत का माहौल है। कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को नैतिकता के नाते पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

अंबेडकर चौक पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर हुज्जतबाजी हुई। सभा के बाद पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल पुलिस मैदान भेज दिया। कुछ देर सभी नेताओं को रिहा भी कर दिया गया।

युवा कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी

            14358841_535849773276440_2357888013289510173_nयुवा कांग्रेस ने भी जेल भरो आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। शहर के ब्लाक एक और दो के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर जहर उगला। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जावेद मेमन ने बताया कि कार्यकर्ता बैनर पोस्टर और झण्डे लेकर रमन सिंह से इस्तीफे की मांग करते हैं।

                        युवा नेता जावेद मेमन ने बताया कि आंदोलन में जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री, जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल, जिला महासचिव विनय वैद्य, शेरू अशलम, गौरव दुबे, कांग्रेस कमेटी के सचिव अमन मेमन, विधानसभा महासचिव ऋषि कश्यप, अमन शुक्ला, प्रचर शर्मा, विक्की खान, अंकित बिसेन, सुहैल खलीफ, अयाज खान, विनाश हुमने, मुरतुजा अली, अविनाश सोनी समेत सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसी शामिल हुए हैं।

                                                  गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश सचिव महेश दुबे, रामशरण यादव, विवेक बाजपेयी, पंकज सिंह, शिवा मिश्रा, एस.पी. चतुर्वेदी, पूर्व शहर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, ब्लाक 01 के अध्यक्ष शशि देवांगन, मनोज तिवारी, माधव चिन्तामल ओत्तलवार, डां. बद्री जायसवाल, एल.एन.राव, ओमप्रकाश गंगोत्री, सुभाष ठाकुर कार्यालय सचिव, जुगल किशोर गोयल, संध्या तिवारी अध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस, जयश्री शुक्ला, सीमा सोनी, आशा पाण्डेय, अमृता पाटले, विमला बघेल, पुष्पा तिवारी, चित्रलेखा कांस्कार, अफरोज खान, अजरा खान, स्वप्नील शुक्ला, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शुक्ला, प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जावेद मेमन, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ग्रामीण भावेन्द्र गंगोत्री, देवेन्द्र सिंह, हफीज कुरैशी, नरेन्द्र रामटेके, सेवा दल अध्यक्ष अशोक शुक्ला, मोती कुर्रे, राकेश सिंह, शैलेन्द्र जायसवाल, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, पंचराम सूर्यवंशी, भागीरथी यादव, बजरंग बंजारे, राजेश शुक्ला, एस.डी. कार्टर, रमेश गुप्ता, मुकिम कुरैशी, तैय्यब हुसैन, दीपांशु श्रीवास्तव, रामायण बहेलिया, रामा बघेल, कांशी रात्रे, राजू खटिक, विनोद साहू, मिथलेश सेन्ड्री, उमेश कश्यप, संजय सिंह चैहान, अमर बजाज, राकेश हंस, भास्कर यादव, तरू तिवारी, गणेश रजक, जयंत मनहर, आशीष गोयल, अमितेष राय, हरमेन्द शुक्ला, करम गोरख, गौरव दुबे, दीपक पाण्डेय, कुंदन राव कामले , अखिलेश श्रीवास, मोहन गोले, बालचंद साहू, विष्णु कौसल, जय किशन साहू, कुश राम निर्मलकर, चित्रकांत केसरी, अविनाश बोलर, महेन्द्र बोलर, मनोज शर्मा, मनोज शुक्ला, प्रेमदास मानिकपुरी, राकेश सोनी, अजय (मल्लू) यादव, रामचरण धुरी, उमेश मौर्य, सुशील मौर्य, महेत राम सिंगरौल, रामप्रसाद धु्रव, गणेश बोले, शेखर राव, एप्पल नायडू, विनोद जवाहर, विरेन्द्र सारथी, कमलेश दुबे, पवन खटिक, विक्की आहूजा, सुधीर पाण्डेय, अनिल शुक्ला, लक्की यादव, भरत लुनिया, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Share This Article
close