कांग्रेसियों की चिंता पर कलेक्टर ने कहा…इलाज के साथ सतर्कता जरूरी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170821-WA0003बिलासपुर—-जिला कांग्रेस कमेटी और पार्षदों ने कलेक्टर से मिलकर स्वाइन फ्लू प्रकोप पर चर्चा की। कांग्रेसियों ने पी.दयानन्द से बताया कि शहर में अब तक स्वाइन फ्लू से दो से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि चार संदिग्ध स्वाइन फ्लू के रोगी अपोलो हास्पिटल में भर्ती हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि मरीजों की संख्या इससे भी अधिक हो सकती है।जानकारी प्रशासन को भी नहीं है। इसलिए स्वाइन फ्लू को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। लेकिन स्वास्थ्य महकमा बहुत गंभीर नहीं दिखाई देता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने कलेक्टर से कहा कि सर्दी, खासी या बुखार से पीड़ित कोई भी मरीज स्वाइन फ्लू का शिकार हो सकता है। इसलिए ऐसे लक्षण वाले मरीजों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। कांग्रेसियों ने बताया कि शहर गंदगी की ढेर पर बैठा है। इसलिए जरूरी है कि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों रहने वालों को मास्क वितरण किया जाये। समय रहते  एन्टी स्वाइन फ्लू इन्जेक्शन, दवा का वितरण किया जाये।

                               कलेक्टर से कांग्रेसियों ने निवेदन किया कि स्वाइल फ्लू के शिकार गरीब परिवार के मरीजों का ईलाज प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग पर स्तर किया जाे। कांग्रेसियों ने बताया कि चार दिन पहले स्वाइन फ्लू से मनोहर टाकीज के पास एक मरीज की मौत अपोलो मे हुई। पीड़ित परिवार के घर के आसपास गंदगी का ढेर है। मकान से लगे ज्वाली नाला से गंदा पानी हमेशा बहता है। नाले के आस पास गंदगी की अंबार है। आवारा सुअर भी घूमते रहते हैं।

                   नाले के उपर स्लेैब बनाया जाना बहुत जरूरी है। कांग्रेसियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर पी.दयानन्द ने तत्काल उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि समुचित ईलाज के साथ जनता की जागरूकता से महामारी से बचा जा सकता है। स्वाइन फ्लू की जानकारी देरी से होती है। जनता सर्दी जुकाम को गंभीरता से ले।

                       प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, पूर्व बीडीए अध्यक्ष शेख गफ्फार, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, कार्यालय सचिव सुभाष ठाकुर शामिल थे।

close