कांग्रेसियों की पदयात्रा में भ्रष्टाचार मुद्दा…कहा जनता परिवर्तन को तैयार…विपक्ष का बयान..टिकट की हो रही दौड़

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— जिला कांग्रेस नेताओं ने आज तीन वार्डों का भ्रमण किया। वार्ड की गलियों से गुजरते हुए कांग्रेस ने परिवर्तन का नारा लगाया। जन सम्मान यात्रा में सालो से गुम हुए नेता भी दिखाई दिये। सभी नेताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। जनता के बीच गौरवपथ,सिवरेज, नसबन्दी काण्ड समेत ,मनरेगा में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             कांग्रेसियों की जनसम्मान यात्रा शिव टाकीज चौक से शुरू हुई। यात्रा से पहले नेताओं ने रविन्द्र नाथ टैगौर चौक पर जमकर भाषणवाजी की। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। महात्मा गांधी की जयघोष के साथ यात्रा का आगाज किया। कांग्रेसियों की पदयात्रा टीम टिकरापारा तात्याटोपे चौक से होकर वार्ड क्रमांक 35 टिकरापारा,आदर्श कालोनी, वार्ड क्रमांक 36 शिवाजी मार्ग टिकरापारा बस्ती पहुंची। कांग्रेस पदयात्री वार्ड क्रमांक 37 यादव मोहल्ला कन्सा चौक भी गए। कांग्रेसियों ने भगत सिंह चौक पहुंचकर शहीद ए आजम भगत सिंह को याद किया।

                                          पदयात्रा में नरेन्द्र बोलर के अलावा, अटल श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश वाजपेयी,शैलेश पाण्डेय,अरूण तिवारी,विजय पाण्डेय,अशोक अग्रवाल,शिवा मिश्रा, शेख गफ्फार, अभय नारायण राय,एसपी चतुर्र्वेदी, शेख नजरूद्दीन,शैलेन्द्र जायसवाल,तैय्यब हुसैन,जसबीर गुम्बर,कार्टर रेड्डू धनराज देवांगन,दीपाशु श्रीवास्तव, पंचराम सूर्यवंशी,रामा बघेल, रिषी पाण्डेय समेत कांग्रेसी पार्षद और जिला कांग्रेस कमेटी के दर्जनों नेता शामिल हुए।

पदयात्रा के दौरान भ्रष्टाचार का मुद्दा

                       कांग्रेसियों ने तीन वार्डो में भ्रमण किया। सभी नेताओं ने चलते चलते लाउडस्पीकर पर सरकार और स्थानीय विधायक पर निशाना साधा। बारी बारी से सभी नेताओं ने जनता के सामने भ्रष्टाचार का पिटारा खोला।इस दौरान कांग्रेसियों ने नसबन्दी, आंख फोड़वा, गर्भाशय,भदौरा, सिवरेज, गौरवपथ,को लेकर निशाना बनाया। जब तब भाजपा नेताओं के दिए गए बयान को आड़े हाथ लिया। साथ ही गौ हत्या काण्ड की बातों को भी सामने रखा। नेताओं ने कहा कि पिछले 15 सालों में कानून व्ववस्था  बुरी तरह से चरमरा गयी। सरकार की वादा खिलाफी से परेशान किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहा है। मनरेगा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।किसानों को आज भी  सूखा राहत कार्य का इंतजार है। कांग्रेसियों ने बिजली दर को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेसियों ने कहा कि अकेले सिवरेज में करोड़ों का घोटाला हुआ है। अब घूम घूम कर जनता के बीच आवास योजना का सब्जबाग दिखाया जा रहा है। लेकिन जनता मुगालते में नहीं आने वाली है। क्योंकि वह  परिवर्तन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

बिना तैयारी टिकटार्थियों की पदयात्रा

                            कांग्रेस की पदयात्रा पर विपक्षी नेताओं ने निशाना साधा है। पदयात्रा के पहले कांग्रेस कमेटी ने कोई ठोस रणनीति तैयार नहीं किया है। पदयात्रा तो केवल बहाना है। ज्यादातर लोग टिकट की दौड़ में शामिल होने के पहले जनता को चेहरा दिखाने निकले हैं। पदयात्रा के बहाने आलाकमान की नजर में सक्रियता को जाहिर करने का एक मात्र प्रयास है। दरअसल यह टिकटार्थियों की पदयात्रा है। ऐसे लोगों में अटल श्रीवास्तव,शिवा मिश्रा,अशोक अग्रवाल, शैलेश पाण्डेय,विजय पाण्डेय, चन्द्रप्रकाश वाजपेयी,अरूपण तिवारी का नाम प्रमुख हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे नाम है जब भी चुनाव नजदीक आता है टिकट के लिए सक्रिय हो जाते हैं।

close