कांग्रेसियों की महारैली…प्रत्याशी की जीप पर अटल सवार…अलग अंदाज में नजर आए गफ्फार…दिया संदेश हम एक हैं..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलसापुर—आज जिला और शहर कांग्रेस की अगुवाई में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय की महारैली निकली। महारैली में कांग्रेस के कुछ नेता शामिल हुए तो कुछ छूट गए। लेकिन तारबाहर से निकली रैली शहर के मध्य से गुजरते हुए देवकीनन्दन चौक पहुंची। महारैली से पहले कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय समेत कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को माल्यापर्पण किया। रैली के अन्त में देवकीनन्दन चौक पहुंचकर माल्यपर्पण के बाद सभी कांग्रेसियों ने दानवीर देवकीनन्दन दीक्षित की प्रतिमा को नमन् किया। रैली में पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शेख गफ्फार समेत दिग्गज कांग्रेसी शामिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       वोटिंग के 48 घंटे पहले कांग्रेसियों की महारैली निकली। महारैली तारबाहर चौक में इंदिरा गांधी को मल्यार्पण करने के बाद शहर के मध्य से होते हुए देवकीनन्दन दीक्षित चौक पहुंचकर खत्म हुई।

           महारैली में शामिल होने पहुंचे पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव का शैलेश पाण्डेय ने गोद में उठाकर खुशी जाहिर की। साथ ही लोगों को एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा का भी शैलेश ने स्वागत किया। शेख गफ्फार सिर पर दूल्हे की टोपी लगाए दिखे। इसके अलावा सभी कांग्रेसियों ने महारैली में शामिल होकर शहरवासियों को संदेश देने का प्रयास किया कि कांग्रेस एक जुट है। रैली के बीच में विजय केशरवानी और अशोक अग्रवाल भी नजर आए। नरेन्द्र बोलर भी रैली में दिखाई दिए।

                      तारबाहर से रैली निकलते समय खुली जीप में शैलेश पाण्डेय के अलावा नरेन्द्र बोलर भी सवार थे। इस दौरान शैलेश पाण्डेय ने अटल श्रीवास्तव का हाथ उठाकर जनता का अभिवादन किया। दिखाने का प्रयास भी किया कि दूरियां अब नजदीकियां बन चुकी हैं। अटल ने भी जनता का अभिवादन किया। खुली जीप के पीछे- चार और दो पहिया वाहनों के अलावा कार्यकर्ताओं की पैदल टीम शामिल हुई।

                                       रैली तारबाहर से निकलकर टैगौर चौक, पुराना हाईकोर्ट के बाद गांधी चौक पहुंची। यहा प्रत्याशियों के साथ कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी को फूल माला चढ़ाया। इसके बाद महारैली बीच शहर से ज्वाली नाला चौक,सत्यम चौक,गोल बाजार,उदई चौक,सिम्स चौक,कम्पनी गार्डन के सामने देवकीनन्दन चौक पहुंची। मतदाताओं से अपील और पंडित देवकीनन्दन की प्रतिमा पर फूल माला च़ढ़ाने का बाद खत्म हुई। महारैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी का फूल माला से भी स्वागत किया।

Share This Article
close