कांग्रेसियों की सायकल रैली..किया धरना प्रदर्शन..बताया..जबसे मोदी सरकार आई है..कमर तोड़ महगाई’’ है

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक और तीन ने  एक साथ अलग अलग स्थान पर केन्द्र सरकार के खिलाफ  पेट्रोल डीजल,गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर धरना प्रदर्शन भाषवाजी के साथ सायकल यात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओंने महंगाई को लेकर भाजपा नेताओं और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
 
            बिलासपुर ब्लाक एक और ब्लाक 2 के कांग्रेसियो ने पेट्रोल डीजल और रसोई गैंस मूल्य वृद्धि को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। धरना प्रदर्शन भाषणाजी के अलावा रैली निकालकर  मूल्य बृद्धि को वापस लिए जाने की मांग के साथ राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन पत्र भी दिया है।
 
     
                       अरपा पार ब्लाक एक की अगुवाई ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू ने की। महामाया चौक में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने धरना प्रदर्शन में शिरकत कर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। धरना को महापौर रामशरण यादव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु यादव ,ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि  केंद्र की भाजपा सरकार,  जनता के साथ व्यापार कर रही है। पेट्रोल डीजल,गैस में मुनाफाखोरी कर ,कालाबाज़ारी कर रही है। 30 रुपये के पेट्रोल को 80 रुपये में बेचकर मुनाफा कमा रही है। 395 रुपये के गैस सिलेंडर को 800 रुपये में बेचा जा रहा है। नरेंद्र मोदी देश को सम्भाल नही पा रहे हैं।
 
                  सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचकर आत्मनिर्भर बनने का राग अलाप रहे हैं। पकौड़ा बेचकर रोजगार सृजन की बात कर रहे हैं। गटर की नाली से गैस बनाने का टिप्स चाय पर बात कर रहे है। एक प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार की न्यूनतम सोच व्यवहारिक नही है।  और नही मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सकता है ।
 
              धरना को महापौर पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव,पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,ज़िला पंचायत सदस्य अंकित गौरहा,प्रदेश सचिव रविन्द्र सिंह, महिला कांग्रेस सचिवशिल्पी तिवारी ,विनय शुक्ला ,सावित्री सोनी,रोहित कौशिक,बाल चन्द साहू,इंटक अध्यक्ष प्रदीप पांडेय,अजय काले,विकास सिंह ,मयंक सिंह,लकी।मिश्रा ने सम्बोधित किया। संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने किया।
 
 

ब्लाक कांग्रेस 1 की सायकल रैली              

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार को लेकर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी 01 ने अध्यक्ष तैय्यब हुसैन की अगुवाई में राजीव गांधी चौक में धरना प्रदर्शन किया।  ब्लाॅक कांग्रेस नेताओं ने सायकल से भ्रमण भी किया। धरना प्रदर्शन और सायकल रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सीमा पाण्डे समेत वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भाग लिया।      

                कांग्रेसियों की सायकल रैली  मंदिर चौक राजीव गांधी चौक पहुंच स निकली। इस दौरान सभी नेताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की।        

   धरना को वरिष्ठ कांग्रेसियों ने संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘‘जबसे मोदी सरकार आई है कमर तोड़ महगाई’’ है। आज  विश्व में क्रूड आयल की कीमत बहुत कम है। भारत के अलावा अन्य देशो में पेट्रोल की कीमत भारत की तुलना में 25 प्रतिशत कम है। कांग्रेसियों ने  आरोप लगाया कि, कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में भी मोदी सरकार जनता की जेब में डाका डाल रही है। जबकि सारा देश कोरोना की मार से त्राहि त्राहि कर रहा है। ऐसे में  डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक होना शर्मनाक है। डीजल की मूल्य वृद्धि का असर पूरे बाजार पर पड़ रहा है। राशन सब्जी सब कुछ महंगा हो चुका है। एक तरफ 20 लाख करोड़ की झूठी वाह वाही और दूसरी तरफ डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता को लूटना,  भारतीय जनता पार्टी का दोहरे चरित्र को साबित करता है।           

धरने को प्रमुख रूप से महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, वरिष्ठ नेता राकेष शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डे, पार्षद रविन्द्र सिंह, राजकुमार तिवारी, ने संबोधित किया।  कार्यक्रम का संचालन ब्लाॅक अध्यक्ष तैयब हुसैन ने किया।

TAGGED: ,
close