कांग्रेसियों को अंगूर खिलाकर एडिश्नल एसपी ने किया रिहा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

17523232_2252964608261392_7885048962917779496_nबिलासपुर—-जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पार्षद दल को मोरल सपोर्ट देने निगम कार्यालय के सामने शराबबंदी के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद निगम परिसर से निकलते समय कुछ कांग्रेस नेताओं ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी कांग्रेसियों को पुलिस ने कोनी थाना भेज  दिया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सामान्य सभा की कार्रवाई के बाद लौटते पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे जाहिर होता है कि पुलिस और प्रशासन डरी हुई है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                कांग्रेस पार्षदों को सपोर्ट करने पहुचे संगठन नेताओं को पुलिस ने धरना प्रदर्शन के बाद गिऱफ्तार कर कोनी थाना भेज दिया। पुलिस ने शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर समेत प्रदेश सचिव महेश दुबे, कार्यालय सचिव सुभाष ठाकुर, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष अनीता लव्हात्रे समेत कई लोगों को हिरासत में लेने के करीब दो घंटे बाद छोड़ भी दिया।

                   संगठन नेताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला अभय नारायण राय, शेख नजिरुद्दीन, शैलेन्द्र जायसवाल, देवेन्द्र सिंह, ऋषि पाण्डेय, मोती कुर्रे और कांग्रेसी पार्षद कोना थाना पहुंच गए।

                   पुलिस गिरफ्तारी से नाराज प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि शराब एक सामाजिक बुराई है। शराब से अनेको परिवार तबाह हो गये है। शराब पीने वाले घरों में दोनों टाइम का खाना नहीं बन पाता है। बच्चे भूख से बिलबिलाते है। छत्तीसगढ़ सरकार–सुशासन, स्वस्थ समाज और स्वस्थ छत्तीसगढ़ की बात करती है। लेकिन जहर परोसने से बाज नहीं आ रही है।

                      अटल ने कहा कि कुरीति का विरोध करने पर बल पूर्वक दबाया जा रहा है। विजय पाण्डेय, शेख गफ्फार, भुनेश्वर यादव, अमर बजाज, शिवा मिश्रा, संदीप बाजपाई, राकेश सिंह, अजय यादव, अविनाश बोलर महेंद्र बोलर, किशन, मोईनुद्दीन, रामायण बहेलिया, रवि ठाकुर, सुनील शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला, अरविन्द शुक्ला, सुध्दान्शु मिश्रा, धर्मेश शर्मा, उमेश मौर्य, विष्णु, घनश्याम, विनोद साहू, प्रेम दास, अकबर खान, अनिल सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे

एडिश्लन एसपी ने खिलाया अंगूर

                       नगर निगम के सामने से गिरफ्तार कांग्रेसियों को शाम तक कोनी थाने में रखा गया। संगठन नेताओं के पहुंचते ही पुलिस के आलाधिकारी भी कोनी थाना पहुंच गए। इस बीच पुलिस और कांग्रेसियों के बीच गिरफ्तारी को लेकर जमकर विवाद हुआ। सूर्य डूबने के साथ पुलिस ने कांग्रेसियों को निशर्त रिहा कर दिया। रिहाई के पहले उपस्थित कांग्रेसियों के बीच एडिश्लनल एसपी प्रशांत कतलम ने अंगूर बांटा। इसके बाद वातावरण की गरमाहट थोड़ी बहुत कम हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो किलो अंगूर स्पेशल तौर एडिश्नल एसपी ने कांग्रेसियों के लिए मंगाया था।

close