कांग्रेसियों ने कहा…प्रवचन देना भाजपा नेताओं की आदत…बताया केन्द्रीय मंत्री को नहीं मालूम शहर के हालात

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
Congress, Supreme Court Verdict Aadhaar Card,बिलासपुर—कांग्रेस नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का बयान की निंंदा की है। कांग्रेसियों ने कहा कि नागपुर  कार्यालय जो लिखा,समझाया और पढ़ाया उतना ही बोलकर केन्द्रीय मंत्री बिलासपुर से रवाना हो गए। कांग्रेसियों ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पिछले तीस सालों से भाजपा ने जो मुद्दे उठाए,,सत्ता में आने के बाद भी वही मुद्दे आज तक खड़े हैं। शायद भाजपा नेता आज भी अपने आपको विपक्षी समझ रहे है।
                      प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि केन्द्रीय मंत्री जावड़ेकर को बिलासपुर की वास्तविक हालात की जानकारी नही है। बिलासपुर में पिछले एक साल में लगभग 5000 से अधिक झुग्गी झोपड़ियों को तोड़ा गया।  बापूनगर,अशोकनगर,जतिया तालाब,ओम नगर,जुनाबिलासपुर,डबरी पारा,समेत शहर के कोने कोने में स्थायी पट्टों पर बसे गरीबों के आशियाने को उजड़ा गया। आज सभी गरीब दर दर भटकने को मजबूर हैं।
               अटल ने बताया कि बच्चे शिक्षा से वंचित हो गए हैं। छोटे छोटे व्यवसायी जैसे ठेला, फुटपाथ में दुकान लगाने वालों, सब्जी,फल,चाय, पान दुकान,मौसमी धंधा करने वालो को निगम ने डंडे के दम पर खदेड़़ दिया है। कांग्रेसियों ने कहा कि जावड़ेकर ने महंगाई, पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों पर कुछ भी नहीं बोला।  यह जानते हुए भी कि 2014 में इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रकाश जावड़ेकर और भाजपा नेता सड़को पर आंदोलन कर रहे थे।
       उन्हें बताना चाहिए कि तबकी कीमत और आज की बढ़ी हुई कीमतों पर मौन का क्या कारण है।  राम मंदिर के नाम पर कब तक राजनैतिक रोटी सेंकेंगे ? कांग्रेसियों ने कहा कि जब अन्य विषयों पर अध्यादेश भाजपा लाया सकता है तो फिर राम मंदिर पर क्यो नही हो सकता? दरअसल भाजपा नेता केवल आशाराम जैसे प्रवचन देने में माहिर है । इनका देश और जनता से कोई सरोकार नही है।
Share This Article
close