कांग्रेसियों ने कहा..विभूतियों के आदर्श से मिलती है प्रेरणा…संत ने कुरीतियों पर किया चोट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— ज़िला कांग्रेस कमेटी ने  महान स्वतत्रता सेनानियों और महापुरूषों को याद किया। कस्तूरबा गांधी देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद और छत्तीसगढ़ के महान किसान नेता खूब चन्द बघेल की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने श्रध्दांंजलि दी। इसके अलावा संत शिरोमणि रैदास को जयंती पर नमन किया।
                       कांग्रेस कार्यालय में एक सादे समारोह के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ने कस्तूरबा गांधी,मौलान अबुल कलाम आजाद और खूबचंद बघेल को पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांंजलि दी। कांग्रेसियों ने इस दौरान संत रैदास को भी जयति पर याद किया।
           कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधव औतालवार,सैय्यद ज़फ़र अली,चन्द्र प्रकाश बाजपाई ,एस पी चतुर्वेदी ने चारों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला। भारतीय समाज को दिेए गए उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सभी चारो विभूतियां भारत देश के तमाम धरोहरों में से एक हैं।
                    इन विभूतियों के आदर्श,सिद्धांत, देश प्रेम और सामाजिक समरसता की भावना से हमे नई दिशा मिलती है। सभी विभूतियां अपने अपने क्षेत्रों में विशेष स्थान रखती है। भक्त रैदास ने सामाजिक असमानता को दूर करने का जीवन भर प्रयास किया। देश के पहले शिक्षा मत्री अबुल कलाम आजाद ने राष्ट्र प्रेम की नई इबारत लिखी है। महात्मा गांधी की सहचरणी कस्तूरबा गांधी जिन्हे हम बा कहते है ने भारतीय नारी का मान बढाया है। खूबचन्द बघेल ने अपनी माटी ,जन्म भूमि के विकास,संवर्धन और प्रदेश वासियों के लिए अपना जीवन होम किया है।
                          कार्यक्रम मे शैलेन्द्र जायसवाल,आशा पांडेय,ऋषि पांडेय,विनोद साहू,सच्चिदानन्द तिवारी ने भी विचार रखे। काइस दौरान विनोद शर्मा,त्रिभुवन कश्यप,चन्द्रहास शर्मा,मनोज शर्मा,सुभाष ठाकुर,अफरोज खान,मंजू त्रिपाठी, कविता पांडेय,चन्द्रकान्ता तिवारी,अनिल शुक्ला,पूना कश्यप,उमेश मौर्य,कमलेश लव्हट्रे,मिथलेश सेंट्री,प्रेमदास,राजेश यादव,रामचन्द्र धुरी,भरत जुर्यनी,त्रिभुवन पांडेय,मेलाराम सूर्यवंशी,आकाश कुमार समेत कई कांंग्रेसी मौजूद थे।
close