कांग्रेसियों ने किया आयरन लेडी को याद..भारतीय विस्मार्क को किया नमन्..कहा..देश को बनाया मजबूत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर---ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुण्य तिथि पर और देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को जयंति पर याद किया। दोनों नेताओं के योगदान को कांग्रेसियों याद किया। साथ ही प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। 

जिला शहर कांग्रेस कमेटी 31 अक्टूबर को इंदिरा चौक तारबाहर पहुंचकर पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की शहादत को याद किया। सिम्स परिसर में पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन भेंट किया। शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा  स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अपने बाल्यकाल को देश की सेवा में अर्पित किया। देश की आज़ादी और विकास के लिए अपने जीवन को बलिदान किया। प्रियदर्शनी ने वानर सेना बनाकर गुप्त सूचनाएं सेनानियो तक पहुंचाने के लिए काम किया। प्रधानमंत्री बनने पर राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं को बखूबी से निभाया। आजादी के बाद भारत को देश दुनिया में मजबूती के साथ स्थापित किया। पाकिस्तान को सबक सिखाया। बांग्लादेश को अलग देश बननाकर आयरन लेडी का रूतवा हासिल किया। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने अपना जीवन देश के लिए अर्पित कर दिया।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

कार्यक्रम संयोजक सैय्यद ज़फ़र अली ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के 634 रियासतों को एक कर भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। दुनिया ने उन्हें भारत का विस्मार्क बताया। पटेल ने गुलाम भारत से लेकर आजादी के बाद तक अपने जीवन को भारत भारतीय और भारत माता को अर्पित कर दिया। बारडोली और खेड़ा आंदोलन का नेतृत्व किया। सैय्यद जफर अली ने कहा कि वर्तमान समय मे सरदार पटेल को कुछ लोग अपना बताना शुरू कर दिया है। यह जानते हुए भी कि ऐसे लोगों के संगठन को सरदार पटेल ने संदिग्ध मानकर प्रतिबन्ध लगाया था। ग

कार्यक्रम को शेख गफ्फार,एस एल रात्रे,पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,जसबीर गुम्बर,हरीश तिवारी, आशा सिंह ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम में पार्षद एस डी कार्टर,जुगल किशोर गोयल,एल एन राव,राधेभूत,रामशरण यादव,रविन्द्र सिंह,एस पी चतुर्वेदी,रविन्द्र सिंह,अनिल टाह,राकेश शर्मा,भुवनेश्वर यादव,फिरोज कुरैशी,शेखर मुदलियार,अनिता लवहतरे,तृप्ति चन्दा,आशा पांडेय,चित्र लेखा कंस्कार,शहज़ादी कुरैशी,सुशीला , सुदेशनंदिनी ठाकुर,कामाक्षी पाटन वार,कुंती बरगडे,रमाशंकर बघेल,ऋषि पांडेय, चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,विनोद साहू,अजय यादव,जयपाल निर्मलकर,सुदीप ऑस्टिन,अभिषेक रजक,ब्रजेश साहू,राकेश सिंह,सुभाष ठाकुर,सुभाष सराफ,तरु तिवारी,शाजी मैथ्यू,सावित्री सोनी,अजय काले,मनोज शर्मा,गणेश रजक,अनिल पांडेय,शैलेन्द्र जायसवाल,अतहर खान,समरजीत सिंह,दिनेश सूर्यवंशी,जहूर अली,अनिल शुक्ला,कर्म गोरख,चन्द्रहास शर्मा,संदीप भारतीय,अब्दुल खान,नसीम खान,यशपाल दुआ,मोहन गोले विशेश रूप से मौजूद थे।

close