कांग्रेसियों ने किया बर्खास्तगी का विरोध…आलाधिकारियों को बताया…पत्नी को थाना बुलाकर किया प्रताड़ित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-पुलिस परिवार के साथ दमनकारी नीति अपनाई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि पार्टी परिजनों के परिवार का  साथ देगी। पार्टी बर्खास्त किए गए आरक्षक की पत्नि को प्रताड़ित करने की निंदा करती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार की तरफ से सोशल मीडिया में उठाई गई सभी मांगों का समर्थन किया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि यदि पुलिस परिवार के साथ है। पार्टी आंदोलन का समर्थन करती है। यदि पुलिस के परिजन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हैं और उनके खिलाफ दमनकारी नीति अपनायी जाती है तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध करेगी।

                    कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल आज पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक से मिलकर बर्खास्त आरक्षक राकेश यादव की पत्नि पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राकेश यादव की पत्नी सिम्स में नर्स है। उसे पुलिस थाने लाकर प्रताड़ित किया गया। गिरफ्तारी का डर दिखाकर हड़ताल से पीछे हटने को कहा गया है।

              कांग्रेस नेताओं ने पुलिस के आलाधिकारियों को बताया कि आरक्षक राकेश यादव हत्या, डकैती और मारपीट का अपराधी नहीं है। ना ही नक्सल गतिविधियों से उसका सबंध ही है। राकेश यदाव पुलिस वालों के हक में एकत्रित करने का काम कर रहा है। बावजूद इसके आरक्षक की पत्नि को थाने बुलाकर प्रताड़ित किया गया।

              कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलावा कई राज्यों में पुलिस का अपना एक संगठन है। संगठन के माध्यम से पुलिस कर्मचारी अपनी बातों को अधिकारियों के सामने रखते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मचारियों को अधिकार मांगने पर दबाया जाता है। इस प्रकार की गतिविधियां लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। हर व्यक्ति को अपनी बातों को रखने का अधिकार है। चाहे वह पुलिस विभाग का कर्मचारी ही क्यों ना हो।

close