कांग्रेसियों ने फिर छोड़ा किसानों का तीर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20151128-WA0007बिलासपुर—किसान अधिकार न्याय पदयात्रा का पांचवे चरण के दूसरे दिन की पदयात्रा पिरैया से शुरू होकर दगौरी में खत्म हुई। पिरैया में आम सभा को कांग्रेसियों ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला,अभयनारायण राय,महेश दुबे,अनिल चौहान संबोधित किया।  यात्रा का जगह-जगह आदिवासी और ग्रामीण समाज ने आतिशी स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  किसान न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेसियों ने आज पिरैया से यात्रा शुरू कर दगौरी में खत्म किया। दोनो ही स्थान पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेसियों ने बोनस,समर्थन मूल्य समेत स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा। पिरैया में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक किसानो को धान समर्थन मूल्य 2100 रूपए और तीन सौ रूपए की दर से पांच साल का बोनस वादा करने के बाद भी नहीं दिया है।

                         सभी कांग्रेसियों ने सरकार की आउट सोर्सिंग मुद्दे पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि सरकार आउटसोर्सिंग के जरिए अपने पसंद अपने नेताओं को खुश करने के का प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार नौजवान दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन उन्हें नौकरी नहीं दिया जा रहा है।

            मंचस्थ नेताओं ने किसानों गरीबों और मजदूरों से भाजपा को वोट नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार उद्योगपति चला रहे हैं। किसानों के हक का पैसा उद्योगपतियों को बांटा जा रहा है। तीन हजार करोड़ रूपए के स्टाम्प डूयटी पर दिया गया छूट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यदि यही रकम किसानों को मिलता तो आज प्रदेश के कई किसानों को आत्महत्या करने की जरूरत नहीं पड़ती।

                                यात्रा पिरैया से शुरू होकर अमलडीहा ,खपरी,कोहरोदा,परपर,मुरकुटा,हुते हुए  दगोरि में पहुंची। यात्रा का जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। इसमें पारंपिक वेशभूषा में जगह-जगह आदिवासी समाज भी नजर आया। यात्रा में मुख्य रूप से बोदरी पंचायत अध्यक्ष दिवाकर दुबे,यात्रा प्रभारी पिनाल उपवेजा,राजा सिंह,महामंत्री अजय सिंह प्रभारी बिल्हा,महामन्त्री राजेन्द्र साहू,महामंत्री विजय वर्मा,प्रकाश बिंदल,कई कांग्रेसी और किसान शामिल थे।

close