कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला..मंत्री को बनाया निशाना

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

IMG_20150720_204225बिलासपुर— रायपुर स्थित पीसीसी अध्यक्ष के बंगले के पास भाजपाइयों के प्रदर्शन और नेता प्रतिपक्ष पर काली स्याही फेंके जाने के विरोध में आज जिला काग्रेस के नेताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले की घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इसके पहले कांग्रेस नेताओं ने पुलिस व्यवस्था के बीच रात्रि 9 बजे मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

                 कांग्रेस के नान घोटाला अभियान के विरोध में भाजपाइयों ने रायपुर में साडा प्लाट मामले में आज पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के रायपुर स्थित घर का घेराव किया। बघेल से मिलने जा रहे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष पर काली स्याही भी फेंका। इसके बाद बघेल के आवास के सामने भाजपाई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठियां चली। इसके विरोध में आज बिलासपुर जिला कांग्रेस ने रात्रि 9 बजे नेहरू चौक पर भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। बौखलाए कांग्रेसियों ने इसके बाद प्रदेस के निकाय एवं उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल के घर का भी घेराव किया। कांग्रेसियों ने बेरीकेट्स तोड़ते हुए अमर के बंगले के सामने पहुंच गए और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

                            कांग्रेसियों के आकस्मिक विरोध से पुलिस का भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंत में सभी कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर देर रात कोनी थाना भेज दिया। नेहरू चौक पर पुतला दहन के बाद कांग्रेसी सीधे मंत्री के बंगले सामने पहुच गए। मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगते हुए जमीन पर बैठ गए। कांग्रेसियों के सामने आज पुलिस को व्यवस्था बनाने में काफी जूझना पड़ा। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार नान घोटाले की सच्चाई सामने लाने से घबरा रही है। जब कांग्रेस ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। तो अलोकतांत्रिक माध्यमों से कांग्रेस और जनता की मुंह बंद करना चाहती है।

                            मुख्यमंत्री इस्तीफा दे नारों के बीच कांग्रेसियों ने कहा कि 36 हजार करोड़ रुपए के घोटालावाज को सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द हटाकर फिर से चुनाव कराया जाए।

रमन सिंह गरीबों का लुटेरा

           रमन सिंह ने प्रदेश को बरबाद कर दिया है। रिश्तेदारों को बनाने के लिए अमीर धरती किसानों को गरीब बना दिया है। यह चाउर वाला बाबा नहीं बल्कि चावल पर डाका डालने वाला बाबा भारती का खड्ग सिंह है। जब कांग्रेस ने सच्चाई को सामने ला दिया है तो रमन सिंह डंडे के दम पर जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं। हम लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध कर रहे हैं। लेकिन पुलिस सरकार के इशारे पर हमसे बर्बर व्यवहार कर रही है। हम अपने नेताओं का अपमान सह नहीं सकते हैं।

                                 अटल श्रीवास्तव…महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़

लोकतंत्र और गरीबों का अपमान   

               प्रदेश में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल पर हमला एक सोची समझी रणनीति से मुख्यमंत्री ने करवाया है। हम इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेंगे। विचार विमर्श के बाद उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। रमन सिंह के इशारे पर लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया जा रहा है। गरीबों के चावल हड़पने वाले को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

                                                                                     राजेन्द्र शुक्ला…जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण बिलासपुर

लोकतंत्र के सीने में भोंका खंजर

                      रमन सिंह ने लोकतंत्र के सीने में खंजर भोंकने का काम किया है। पहले गरीबों का चावल छीना अब उनकी आवाज को बुलंद करने वाले हमारे नेता टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष पर हमला और स्याही फेंककर डराया धमकाया जा रहा है। भाजपा का चाल चरित्र चेहरा अब सबके सामने आ चुका है। लेकिन कांग्रेस नेताओं का अपमान का बदला जनता जरूर देगी। गरीबों के चावल चुराने वाले नेताओं को प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी।

                                            अभय नारायण राय….संभागीय प्रवक्ता…कांग्रेस पार्टी

घोटालेबाजों को जनता सिखाएगी सबक

                  12 साल से लूट पाट करने वालों की कलई अब खुल चुकी है। काठ हांड़ी बार बार नहीं चढ़ती। भाजपा के नेता सत्ता के अंहकार में मदमस्त हैं। अब जब प्रदेश की जनता जाग गयी है तो उनका मुंह लाठियों और धमकियों से बंद कराया जा रहा है।

                                  नरेन्द्र बोलर..शहर कांग्रेस अध्यक्ष बिलासपुर जिला

                      प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस के सभी विंग शामिल हुए। इस दौरान अटल श्रीवास्तव, राजेन्द्र शुक्ला, नरेन्द्र बोलर.शेख नजरूद्दीन, शैलेन्द्र जायसवाल, शेख गफ्फार, पंकज सिंह, समेत जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।

close