कांग्रेसियों ने मनाया शहादत दिवस..राजीव गांधी को बताया संचार क्रांति का जनक..तो किसी ने कहा शांति दूत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर– जिला कांग्रेस कमेटी समेत कांग्रेस के सभी विंग ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी की पुण्य तिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया। बिलासपुर समेत जिले के सभी जगहों पर कांग्रेसियों ने कार्यक्रम का आयोजन कर राजीव गांधी और उनके कार्यों को याद किया। कांग्रेसियों ने इस दौरान राजीव गांधी को शान्ति और सद्भावना का दूत बताया। पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने की शपथ भी ली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      बिलासपुर शहर समेत जिले में राजीव गांधी की पुण्य तिथि को कांग्रेसियों ने शहादत दिवस के रूप में मनाया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यो और व्यक्तित्व को कांग्रेसियों ने याद किया। शहर में जगह जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कांग्रेस कमेटी ने राजीव चौक जरहाभाठा में राजीव गांधी के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पणां कर श्रद्धांजलि दी ।

                                      प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने राजीव गांधी आधुनिक भारत का निर्माता और डिजिटल इण्डिया का जनक बताया। नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने ही भारत मे संचार क्रांति की नींव रखी । भारत रत्न राजीव गांधी के कार्यों को देश कभी भूला नहीं सकता है । अशोक अग्रवाल,आशीष सिंह,शैलेश पांडेय,राजेश पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को लोक तन्त्र के महायज्ञ में संविधान संशोधन कर 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया। कार्यक्रम संयोजक सैय्यद ज़फर अली ,प्रदेश सचिव रामशरण यादव,पूर्व विधायक द्वय अरुण तिवारी, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ,पूर्व प्राचार्य सरोज मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी ने समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार किया। कार्यक्रम में डॉ बद्री जायसवाल,राधे भूत, शेखर मुदलियार,शिवा मुदलियार,सीमा सोनी, समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 युवाओं ने किया रक्तदान

                       जिला युवा कांग्रेस ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान किया। जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री गंगोत्री की अगुवाई में जिला युवा कांग्रेस नेताओं ने जिले के सभी विधानसभा में रक्तदान शहादत दिवस मनाया। बिलासपुर में युवा नेताओं ने एकता ब्लड बैंक में रक्तदान राजीव गांधी को याद किया। इस दौरान युवा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

                       रक्तदान के समय  जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री, जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल, अशोक राजवाल, जिला महासचिव विनय वैध, दिनेश चांदनी, संत सर्वे, आशीष रावत, धनंजय यादव, अविनाश सोनकर, राजा दास, सागर यादव, टोनी माईकल, अरुण चक्रवर्ती, अविनाश होमने, रंजीत सिंह,सोहराब खान,कुश सोनकर, निखलेश बोलर, राहुल बोले,मौजूद थे।

 शांति सद्भावना का दूत

                              प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने बताया कि राजीव गांधी सच्चे मायनों में सद्भावना और शांति के दूत थे। उन्हें भारत कमान बहुत कम उम्र में मिली। कम समय में ही उन्होने देश को क्रांतिकारी दिशा दी। आज का भारत उन्हीं के सपनों के साथ आगे बढ़ रहा है। राजीव गांधी को यदि टेक्नोलॉजी मैन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि आज जो जन जन के पास मोबाइल पहुंचना उन्हीं की उपलब्धि है। राजीवन गांधी ने ही सत्ता का विकेन्द्रीकरण किया। पंचायती राज इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

रलिया में सेवादल का कार्यक्रम

               मस्तूरी विधानसभा के रलिया में सेवादल और कांग्रेस संगठन ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और अध्यक्षता कर रहे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। दोनों नेताओं ने राजीव गांधी के शासन काल को देश का स्वर्णयुग कहा। अशोक शुक्ला ने बताया कि राजीव गांधी ने देश को कम्यूटर शक्ति देकर युवाओं के बीच नई क्रांति को जन्म दिया। उन्होने श्रीलंका में शांति का प्रयास किया। शांति दूत को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है।

Share This Article
close