कांग्रेसियों ने लगाया तोरवा सड़क में रोपा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20160714-WA0041बिलासपुर— आज तोरवा पावर हाउस की सड़क में  कांग्रेसियों ने खेत बनाकर रोपा लगाया। इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी कांग्रेसियों का साथ रोपा लगाकर किया। कांग्रेसियों ने बताया कि इम्तहान की हद हो गयी है। सीवरेज ने पहले तो जान लिया अब सड़क को खेत बनाकर रख दिया है। यहां से रोजाना भारी वाहनों और आम लोगों का आना जाना होता है। बावजूद इसके निगम प्रशासन को लोगों का दुख दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। शहर कांग्रेस के अजूबे विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्षद दल भी शामिल हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पार्षद दल के साथ आज तोरवा पावर हाउस के सामने दलदल में बदल चूकी सड़क का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर और निगम नेता प्रतिपक्ष नजरूद्दीन की अगुवाई में खेत बन चुके सड़क पर धान की रोपाई गी गयी। अटल श्रीवास्तव ने बताया कि समय अंधेर नगरी चौपट राजा का है। अधिकारी से लेकर सत्ता में बैठे सभी जनप्रतिनिधि अंधे हो चुके हैं। बेशर्मी की हद हो गयी है कि शहर को कोई भी हिस्सा भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। विनोबानगर की सड़क बरबाद हो चुकी है। गुरूनानक चौक से देवरीखुर्द की सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है। बावजूद इसके जिम्मेदार लोग आंख पर पट्टी बांधकर बैठे हुए हैैं। यहां से रोजाना भारी वाहनों का आना जाना होता है। सड़क की हालत कुछ ऐसी है कि रिक्शा और आटो का चलना दूभर हो गया है। पैदल चलने की बात ही दूर है।

                शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने बताया कि शहर भ्रष्टाचार की मार से कराह रहा है। जनता भयंकर आक्रोश में है। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि वह शहर में है या गांव में। यदि शहर की हालत ऐसी है तो ग्रामीण जीवन की कल्पना कर वह सिहर उठता है। तोरवा पावर हाउस के सामने की सड़क को अब सड़क कहना ठीक नहीं होगा। सही अर्थों में यहां कि सड़क खेत में तब्दील हो चुकी है। कांग्रेस पार्षद दल के साथ आज हमने रोपा लगाया है। देखते हैं बेशर्म निगम सरकार की आंखे खुलती भी है या नहीं। यदि निमग और राज्य सरकार ने जनता के दुख दर्द को ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस पार्टी स्थानीय लोगों के साथ उग्र आंदोलन करेगी। सिवरेज के दर्द को शहर से बाहर निकाल कर ही दम लिया जाएगा। IMG-20160714-WA0036

                             कांग्रेसियों के उग्र प्रदर्शन की खबर लगते ही एसडीएम क्यू.ए.खान भी मौके पर पहुंच गये। कांग्रेसी और स्थानीय लोगों ने मौके पर कलेक्टर को आने की मांग की। एसडीएम की समझाइश के बाद कांग्रेस नेताओं ने सड़क को दुरूस्त करने और समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मौके पर ही ज्ञापन दिया। रोपाई अभियान में धर्मेश शर्मा, शैलेन्द्र जायसवाल,पंकज सिंह,सुभाष सिंह.तजम्मुल हक समेत कांग्रेसी पार्षद उपस्थित थे। रोपा लगाते समय कांग्रेसियों ने रोपा गीत की जगह राज्य शासन और निगम सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस के रोपा अभियान विरोध को देखने मौैके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

               रोपाई अभियान के बाद संभागीय प्रवक्ता अभय राय ने बताया कि जनता राज्य और स्थानीय सरकार से तंग आ चुकी है। वह सबक सिखाने के लिए तैयार खड़ी है। आज हम लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ सड़क में रोपा लगाया है। लोगों ने हमारे अभियान का बढ़चढ़कर समर्थन किया है।

close