कांग्रेस अपना गिरेबान झांके..धरमलाल

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर– प्रदेश भाजपा संगठन चुनाव जल्द ही पूरा हो जाएगा। कई चेहरे बदलेंगे। चुनाव प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस पहले अपना गिरेवान झांके फिर आरोप लगाये। कोल आवंटन में भाजपा का कोई मंत्री या कार्यकर्ता जेल नहीं गया। पिछले 12 साल से प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूख से नहीं खत्म हुआ। प्रदेश में आकाल ग्रस्त क्षेत्र में राहत का काम तेजी से चल रहा है। कांग्रेस की किसान यात्रा और धान खरीदी तारीख को आंगे बढ़ाने का कोई संबध नहीं है। कांग्रेस शोसोबाजी कर रही है। जनता जानती है कि पचास साल का कचरा यकायक साफ नहीं होता।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सीजी वाल से बताया कि भूपेश बघेल अपने बयान से बाज आयें। कोल आवंटन स्टाम्प ड्यूटी में किसी प्रकार का घोटाला नहीं हुआ है। जो घोटाले बाज थे वे इस समय जेल में हैं। प्रदेश में पिछले 12 साल से कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं मरा है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो स्वाभाविक मौत को भी आकाल से जोड़ देती है। इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस सत्ता के लिए कितनी बेचैन है। जब जनता ने ही नकार दिया है तो इतनी छटपटाहट क्यों है। उन्हें अच्छी तरह से विपक्ष में बैठकर काम करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं करेंगे तो उनकी संख्या लोकसभा चुनाव की तरह हो जाएगी।

                                धरमलाल कौशिक ने कहा कि जब से एनडीए सरकार आयी है आज तक एक भी स्कैम किसी मंत्री पर नहीं लगा है। जिन्हें लगा था जनता ने सबक सिखा दिया। घोटालेबाज इस समय जेल में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री को सफाई देने कोर्ट में जाना पड़ा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आउटसोर्सिंग प्रदेश के छात्रों और सामान्य लोगों के हित में है।

                                        सीजी वाल के सवाल के जवाब में धरमलाल कौशिक ने कहा कि जब प्रदेश का गठन हुआ उस यहां और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। हमें केवल एक मेडिकल कालेज मिला था। आज प्रदेश में मेडिकल कालेजों की संख्या कितनी है। कांग्रेस को अच्छी तरह से मालूम है। कालेजों विश्वविद्यालयों की संख्या भी बहुत बढ़ गयी है। स्कूलों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसे विकास नहीं तो क्या कहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें तुलनात्मक रूप से शिक्षकों की कमी से गुजरना पड़ रहा है। गुणवत्ता से हम कोई समझौता नहीं करते। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने बाहर से शिक्षक लाने का फैसला किया है।

                           धरमलाल ने सीजी वाल से बताया कि कांग्रेसियों का दिमाग इस समय ठीक से काम नहीं कर रहा है। जनता में भ्रम फैला रहे हैं कि उनके रोजगार को बाहरी लोगों को दिया जा रहा है। सच्चाई तो यह है कि उन्हें बेहतर भविष्य देने के लिए ही अच्छे शिक्षकों को लाया जा रहा है। कौशिक ने बताया कि जिन शिक्षकों को बाहर से लाया जा रहा है। यहां संविदा आधार पर काम करेंगे। जब हमारे बच्चे तैयार हो जाएंगे उन्हें उनका रोजगार मिल जाएगा। धरम ने कहा कि प्रदेश में अंग्रेजी,गणित,विज्ञान विषयों के शिक्षकों की भारी कमी है। सरकार लगातार इन्हें पूरा करने का प्रयास कर रही है।

                                आउटसोर्सिंग के एक सवाल के जवाब में कौशिक ने बताया कि शिक्षक कहां से आ रहे हैं यह महत्व नहीं रखता। शिक्षक किस स्तर के आ रहे हैं…यह महत्व रखता है। धरम ने कहा कि व्यवस्था की दुहाई देने वाली कांग्रेस पार्टी को अब कुछ ज्यादा ही चिंता है। जब पचास साल तक सत्ता में थे इतनी चिंता क्यों नहीं हुई। यदि होती तो आज उन्हें ये दिन नहीं देखने पड़ते। उन्होंने बताया कि सरकार प्रदेश की खुशहाली,उन्नति के लिए पिछले 12 साल से काम कर रही है। यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

                                 संगठन चुनाव पर धरम लाल कौशिक ने कहा कि इस साल के अंत तक चरणबद्ध तरीके से संघटन का चुनाव पूरा हो जाएगा। जिला अध्यक्ष चुनाव पर उन्होंने कहा कि चेहरे बदलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे यहां संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किया जाता है। जिसे कार्यकर्ता बेहतर समझेंगे उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी दी जाएगी। लेकिन इतना तय है कि जिला अध्यक्ष से लेकर सभी स्तर पर चेहरे बदल जाएंगे।

close