कांग्रेस कमजोर..भाजपा को फायदा…बृजमोहन

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

1(7)बिलासपुर—धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस इस समय सीडी सीड़ी खेल कर रही है। यह उनका आंतरिक मामला है। भाजपा से इससे कुछ लेना देना नहीं है। सत्ता के लिए बेचैन कांग्रेसियों का जनाधार लगातार गिर रहा है। इसलिए वे रैली,प्रदर्शन और नारेबाजी का सहारा ले रहे हैं। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि जोगी का निष्कासन कांग्रेस का आंतरिक मामला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                घोंघाबाबा मंदिर से धार्मिक कार्यक्रम के बाद छत्तीसगढ भवन में कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पत्रकारों से रूबरू हुए। प्रश्नों के बीच अग्रवाल कांग्रेस की जमकर खिंचाई की। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस समय सीडी वाला खेल खेल रही है। इस पर मुझे या भारतीय जनता पार्टी को कुछ नहीं कहना है। क्योंकि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। विपक्ष अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहा है..शायद कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गयी है के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह तो अच्छी बात है कि विपक्ष कमजोर हो गया है। जब वे विपक्ष की भूमिका ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं तो सरकार क्या चलाएंगे। विपक्ष कमजोर है लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क है।

                                     जोगी के निष्कासन का भाजपा को कितना नुकासन होगा के सवाल पर वृजमोहन ने कहा कि भाजपा और सरकार अपने पैर पर जनता के आशीर्वाद से खडी है। कांग्रेस के निष्कासन या अंतरकलह से नहीं। जोगी के निष्कासन से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। भाजपा अपने संगठन के दम पर काम करती है। सरकार से जोगी का कोई लेना देना नहीं है। क्या राजेश मुणत पर कार्रवाई होगी के प्रश्न पर बृजमोहन ने कहा कि कोर्ट टेप को प्रमाण नहीं मानता है। कांग्रेस चाहे तो किसी भी जांच एजेंसी से जांच करवा ले फिर आकर बात करे।

                          सवाल का जवाब देते हुए पशुपालन मंत्री ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल IMG_20160122_202224को लगता है कि उनकी जान खतरे में है तो  राज्य शासन उन्हें सुरक्षा देगी।  सूखा राहत के सवाल पर बृजमोहन ने कहा कि पूरे प्रदेश में सूखा राहत देने की प्रक्रिया जारी है। असींचित भूमि के लिए 6हजार500 रूपए और सींचित भूमि के लिए 13हजार 800 रूपए प्रति हेक्टेएर के हिसाब से राहत दी जा रही है। राहत कार्य में देरी नहीं हुई है। युद्दस्तर पर राहत का कार्य चल रहा है।

                   जहां फसल नहीं हुए वहां रिकार्ड तोड़ खरीदी हुई के सवाल पर बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों की मेहनत को पत्रकार कम कर ना आंके। पहते पांच क्विटंल प्रति एकड़ उपज किसान करता था। आज उसका दायरा बढ़ गया है। किसानों ने पैदावार की है इसलिए खरीदी केन्दों में रिकार्ड तोड़ धान पहुंचा है। हम लक्ष्य को हासिल कर रहे हैं। वह भी सूखा पड़ने की स्थिति में।

                           पत्रकारों से रूबरू होने से पहले मंत्री बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल से बंद कमरे में करीब आधे घंटे बातचीत हुई। कयास लगाया जा रहा है कि आधे घंटे की चर्चा में संगठन चुनाव को लेकर बातचीत हुई है। कार्यकारिणी गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया है। तीन चार दिन बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होने वाला है। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्ड्ल के चेयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी बाहर लोगों के बीच बैठकर अपनी बारी का  इंतजार करते रहे। बाद में उनसे भी बंद कमरे में धरमलाल कौशिक के साथ बातचीत हुई।

                               बृजमोहन अग्रवाल ने बंद कमरे में अधिकारियों की भी बैठक ली। कामकाज का रिपोर्ट भी मांगा। बाद में मंत्री पत्रकारों और अपने समर्थकों से रूबरू हुए।

Share This Article
close