कांग्रेस का गांव चलो चौपाल लगाओ अभियान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160512-WA0213बिलासपुर– जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार के लोक सुराज अभियान के खिलाफ गांव चलो चौपाल लगाओ अभियान का एलान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार 13 मई को कांग्रेस का बेलतरा में गांव चलो चौपाल लगाओं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शासन के सामने14 सूत्रीय मांगो को पूरा करने का दबाव बनाया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि बेलतरा में शासन के लोक सुराज अभियान की पोल खोली जाएगी। ग्रामीणों के बीच दोपहर दो बजे चौपाल लगाया जाएगा। शासन के मंसूबों को जनता से परिचित कराया जाएगा। राजेन्द्र ने बताया कि सरकार का लोक सुराज अभियान पूरी तरह से फ्लाफ शो बनकर रह गया है। अभी तक किसानों को न्याय नहीं मिला है।

                 शुक्ला ने बताया कि चौपाल में किसानों गरीबों और मजदूरों को शासन की रीति और नीति से परिचित कराया जाएगा। चुनाव के समय किये गए वादों को सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया है। 2100 रूपए प्रति क्विंटल धान का वादा आज तक पूरा नहीं किया गया है। चौपाल के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाएंगे कि किसानों को तीन सौ रूपए बोनस ,कृषि ऋण माफी ,खाद बिजली पानी के समस्याओं से छुटकारा दिया जाए। राहत कार्य में तेजी लाते हुए मनरेगा मजदूरों के भुगतान को अविलंब किया जाए।

                                       राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि  चौपाल में पट्टा दिए जाने के अलावा फसल बीमा की राशि का लाभ जल्द से दिए देने को कहा जाएगा। राशन कार्ड में कटौती का विरोध किया जाएगा।

close