कांग्रेस का जत्था दिल्ली हुआ रवाना

BHASKAR MISHRA

IMG-20150919-WA0007बिलासपुर— आज सम्पर्क क्रांति से जिला कांग्रेस का जत्था दिल्ली रवाना हुआ। बिलासपुर जिले के सभी ब्लाक से करीब 20-20 लोगों का दल अलग-अलग स्थान से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। जिले के सभी कांग्रेसी 20 सितम्बर को रामलीला मैदान में आयोजित किसान सम्मान रैली में शिरकत करेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि बिलासपुर से करीब 150 अधिक कांग्रेसी नेता दल्ली में आयोजित रामलीला मैदान में राहुल गांधी को सुनने के लिए रवाना हो गये हैं। रैली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश के सम्मान किसानों के हित में सभी कांग्रेसियों को संबोधित करेगें।

राय ने बताया कि राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में आज बिलासपुर से पचास से अधिक लोग दोपहर संपर्क क्रांति के लिए रवाना हो गये हैं। इनमें प्रमुख रूप से राजेन्द्र शुक्ला, पंकज सिंह शिवबालक सिंह कौशिक, विनोद दिवाकर, विजय केशरवानी महेन्द्र गंगोत्री, के अलावा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हैं। संभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जिले के सभी मस्तूरी, तखतपुर, बिल्हा, पेन्ड्रा ब्लाक के अध्यक्ष भी रैली में शामिल होंगे

close