कांग्रेस का दावा…विपक्ष के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल…अटल ने किया स्वागत..नीतू ने मांगा आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक को कांग्रेस भवन में अटल ने संबोधित किया। अटल ने पदाधिकारियों से कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाने को कहा। अपने संबोधन में अटल ने बताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से छत्तीसगढ को पंद्रह साल बाद किसान मुख्मंत्री मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानो को धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये और बोनस के साथ कर्जमाफ़ी का एतिहासिक निर्णय लिया। बिजली बिल हाफ कर जनता को हताशा से बाहर निकाला है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जो वादे किये भूपेश ने सभी वायदों को मात्र 60 दिनों में पूरा कर दिखाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    बैठक के पहले कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने अपने निवास में ग्राम मंगला से आये सैकड़ों जन प्रतिनिधियों और नागरिकों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होने समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का भरोसा दिया।  इसके बाद शहर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों से आशीर्वाद भी लिया।

सैकड़ों लोगों का कांग्रेस प्रवेश.

               कांग्रेस के बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अटल ने लोरमी विधानसभा में चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि अटल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी और छत्तीसगढ जोगी कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री  बघेल और कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश किया। इस मौके पर बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अटल ने सभी युवाओं को तिरंगा गमछा पहना कर अभिनंदन किया।

नीतू अटल ने किया जन संपर्क.

            कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार अटल श्रीवास्तव की धर्मपत्नी नीतू श्रीवास्तव ने महिला कांग्रेस नेत्रियों और पदाधिकारियों के साथ घर घर जा कर मतदाताओं से अटल को जीताने का आशीर्वाद मांगा। बुधवार को जन संपर्क के दौरान नीतू अटल ने नेहरु नगर, कस्तूरबा नगर, पारिजात कालोनी और अज्ञेंय नगर का भ्रमण किया। इस दौरान भास्कर यादव, ममता भरत कश्यप, आशिया कुरैशी, उमा संजय पिल्लै मनोज तिवारी, अमर बजाज, भावना धर्मेश शर्मा, श्वेता साहू, राजकुमार तिवारी, कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद जस्साज, इमरान अली, संजीव तिवारी, मुन्नू सिंह, गौरव दुबे, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

close