कांग्रेस का पलटवार…अमित जोगी खाएं डायजीन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG_20160331_125506बिलासपुर– जिला कांग्रेस और पीसीसी महामंत्री ने अमित जोगी पर अनावश्यक बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने अमित जोगी की राजनीति को “दो बूंद जिंदगी बतया है। कांग्रेसियों का आरोप है कि मीडिया में बने रहने के लिए निष्कासित नेता अमित जोगी ऊल जुलूल बयान दे रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, प्रदेश सचिव रामशरण यादव,महेश दुबे ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर  बताया है कि अमित जोगी को जब से कांग्रेस से निष्कासित किया गया है उनका हाजमा ठीक नहीं है।उन्हें डायजीन का प्रयोग करना चाहिए। एक दिन पहले पत्रकारों को दिए बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि अमित जोगी ने भाजपा को अंंतागढ़ सीट बेचा है। निकाय चुनाव के दौरान जोगी ने पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलियों का समर्थन किया है।

                           कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टीहित में अमित जोगी को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। अमित जोगी इस समय कुंठा के दौर से गुजर रहे हैं।  पार्टी से बाहर होने बावजूद पार्टी के बड़े नेताओं के विरूद्ध बयानबाजी कर रहे है।

                     अभय ने बताया कि अमित जोगी लगातार नेताप्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव पर शाही परिवार से होने का आरोप लगाते है। बड़ा या छोटा परिवार में पैदा होना गुनाह है क्या?  जबकि अमित जोगी खुद करोड़पति परिवार से संबध रखते हैं। उनका जन्म सोने के चम्मच के साथ अमेरिका में हुआ। जोगी के पास दोहरी नागरिकता है। पिता अजीत जोगी लगातार 10 साल तक कलेक्टर रहे हैं। माॅं सरकारी डाॅक्टर रही हैं। नाना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित रहा है। अमित जोगी आदिवासी हैं या नहीं यह भी विवाद विषय है।

                             अटल श्रीवासतव ने बताया कि अमित जोगी को पिता की जगह अनुकम्पा नियुक्ति में मरवाही सीट दी गयी है। कोटा और मरवाही कांग्रेस की परंपरागत सीट है।  जोगी को यह मालूम हो होना चाहिए कि यह उनकी पारिवारिक सीट नहीं है।  जोगी परिवार को कांग्रेस और सोनिया गांधी ने शिखर तक पहुंचाया है। लेकिन जोगी परिवार ने अपने क्रिया कलापों से कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। कल तक जिसे युवा कांग्रेस की सदस्यता तक नहीं दी जाती थी। आज वह प्रदेश अध्यक्ष और  पूर्व केन्द्रीय मंत्री का नाम लेकर अनर्गल बयान जारी करता है।

                             कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने बताया कि  भूपेश बघेल और टी.एस.सिंहदेव कांग्रेस की आन, बान और शान के लिए लड़ रहे है। अमित जोगी की पेट में दर्द क्यो हो रहा है? यदि हाजमा बिगड़ गया है तो वे डायजिन लेकर आराम करें।

                          संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि निष्कासित विधायक अमित जोगी के साथ कलेक्टर को ज्ञापन देने एवं पत्रकार वार्ता में साथ देने वाले विधयकों की शिकायत कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राष्ट्रीय अनुशासन समिति को भेजा है।

close