कांग्रेस का पलटवार-भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी का नार्को टेस्ट कराए,लोकतंत्र को खरीदने का हो जाएगा खुलासा

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के पेनेलिस्ट विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी  को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो भारतीय जनता पार्टी अपने प्रदेश प्रभारी अनिल जैन,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नार्को टेस्ट करवा के जनता के सामने ला कर दिखा दे तो प्रदेश में लोकतंत्र को नोटों के बंडल से खरीदने का खुलासा हो जायेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मीडिया पेनेलिस्ट विकास तिवारी ने भाजपा के ट्विटर एकाउंट में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को लेकर भाजपा के द्वारा दिए गए अनर्गल बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि अपने हार से सकपकाई  भाजपा अब दलित समाज के अगुवा और श्री पुनिया पर निजी हमले कर रही है।

जबकि पीएल पुनिया के धाकड़ नेतृत्व के आगे घुटने टेकने वाली भारतीय जनता पार्टी को सच्चाई स्वीकारना चाहिये कि विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के कार्यकर्ता कंबल वाले बाबा ने कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज से कहा था कि 10 करोड़ लो और भाजपा ज्वाइन कर लो और मंत्री भी बनवा देंगे।

भाजपा के कोरबा से सांसद बंशीलाल महतो ने बताया था कि रामदयाल उइके जो कि कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष थे उन्हें दो करोड़ देकर भाजपा ने खरीदा है और अंतागढ़ कांड में तो दस करोड़ की राशि देकर कांग्रेस के तत्कालीन प्रत्याशी मंगतूराम पवार को खरीदने की बात पूरे देश के सामने आयी थी जिसके सूत्रधार मुख्यमंत्री के दामाद डॉक्टर पुनीत गुप्ता थे।

मीडिया पेनेलिस्ट विकास तिवारी ने चुनौती देते हुए प्रदेश भाजपा को कहा है कि अपने प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नार्को टेस्ट करा कर रिपोर्ट जनता के सामने प्रस्तुत कर दे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा कि भाजपा ने इन 15 सालों में लोकतंत्र को कैसे खरीदा कब कब खरीदा और किन किन नेताओं को खरीदकर लोकतंत्र का मखौल उड़ाया कांग्रेस प्रभारी श्री पुनिया के रणनीति के आगे लचर और घुटना टेकने वाली भारतीय जनता पार्टी अब पीएल पुनिया पर निजी हमला करके दलित समाज का अपमान करने से भी नहीं चूक रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close