कांग्रेस का प्रदर्शनः भाजपा नेताओं ने कहा नौटंकी..बताया उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने कांग्रेस के प्रदर्शन को नाटक बताया। जिला अध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि सुना है कांग्रेसियों ने नगाड़ा बजाकर सांसद के घर का घेराव किया है। यदि कांग्रेसियों ने सीएम और मंत्रियों के घर का निवास करते तो किसानों का जरूर भला होता। क्योंकि सरकार बनने से पहले सरकार में बैठे लोगों ने ही किसानों को 2500 रूपए समर्थन मूल्य देने का वादा किया है।

                          जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्थिति उल्टा चोर कोतवालको को डांटे की हो गयी है। सच्चाई तो यह है कि किसानों को कांग्रेस की नौटंकी से कोई लेना देना नहीं है। किसान अपनी फसल बेचने की राह ताक रहे हैं। कांग्रेसियों की प्रपंच से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। भूपेश सरकार को धान खरीदी काम शुरू  करना चाहिए। जबकि कांग्रेस सरकार किसानों को गुमराह कर रही है।

       भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि धान खरीदी प्रारंभ करने में राज्य सरकार गंभीर है या नहीं? क्योंकि अब तक कही भी धान खरीदी को लेकर तैयारी नहीं हुई है। किसानों के मन में आशंका है कि शायद ही धान खरीदी प्रारंभ हो। कांग्रेसियों को एक बार फिर गंगाजल लेकर स्पष्ट करना होगा कि किसानों का धान खरीदेंगे या नहीं।

TAGGED: , ,
close