कांग्रेस का मेरा बूथ..सबसे मजबूत अभियान…ब्लाक अध्यक्ष ने किया रिचार्ज…कहा..बोलेगा 60 दिनों का काम

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— चुनाव और नामांकन भरने की तारीख करीब आ रही है…चुनावी प्रचार प्रसार के साथ मतदाताओं तक पहुंंचने की सिलसिला तेज हो गया है। जगह जगह छोटी छोटी सभाएं शुरू हो गयी हैं। दलों के नेता कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के उपाय भी सुझा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के समर्थन में बिलासपुर मध्य ब्लाक प्रमुख अरविन्द शुक्ला वार्ड पहुंचकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करना शुरू कर दिया है। बूथ एजेन्टों को चुनाव जीतने के साथ ही भूपेश सरकार की 60 दिनों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के टिप्स भी दे रहे हैं।
                 लोकसभा चुनाव की तारीख करीब आने और प्रत्याशी एलान के बाद कांग्रेस नेता सक्रिय हो गए हैं। मतदाताओं को रिझाने वार्डों में बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में मध्य बिलासपुर ब्लाक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला वार्ड क्रमांक 39,40 में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। शुक्ला ने नगर निगम वार्ड क्रमांक 35 के कार्यकर्ताओं को भी बैठक लेकर संबोधित किया।
                        बैठक में अरविन्द ने बताया कि बूथ मजबूत होने का सीधा अर्थ चुनाव में सौ प्रतिशत जीत होना है। निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में मजबूत इरादों का परिचय दिया है। पन्द्रह साल पुरानी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ कर फेंका है। एक बार फिर समय आ गया है कि हम कांग्रेसी विधानसभा के तेवर को कायम रखते हुए..दिल्ली की भ्रष्ट फेंकू सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएं। अरविन्द ने कहा हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है।जिस तरह विधानसभा चुनाव के परिणाम ने राजनैतिक पण्डितों को सोचने के लिए विवश किया  है। उसी तरह हमें पूरा विश्वास है कि हमारे कांग्रेस भाई ठान लें तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को कोई रोक नहीं सकता है।
                                      अरविन्द शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा…आज हमारे पास जनता के बीच कुछ कहने की ताकत है। जनता को भी अच्छी तरह मालूम है कि पिछले 60 दिनों में भूपेश सरकार ने जो कर दिखाया…वह पन्द्रह सालों में पूरा नहीं हुआ। केन्द्र की 60 महीनों वाली की फेंकू सरकार में तो दम ही नहीं है। मात्र 60 महीनों में इस प्रकार का जनहित के कार्य कर सके।
                           अरविन्द ने कहा..देश की संवैधानिक संस्थाएं संकट में है। अधिकारों के पर डाके डाले जा रहे हैं। संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों के प्रखर राष्ट्रवाद के नाम पर बरगलाया जा रहा है। पिछले पांच सालों में बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है। जनता को पन्द्रह लाख रूपए का आज भी इंतजार है। जनधन के खाते खाली हैं। खातों को खुलवाने के नाम पर जमकर धांधली हुई है। पकौड़ा बेचना का आदेश दिया जा रहा है। हमें केन्द्र सरकार की नाकामियों और भूपेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाना है। लोगों को बताना है कि उन्हें केन्द्र की सरकार किस तरह लूट रही है। मात्र 60 दिनों में प्रदेश सरकार ने आम जनता के बीच पसरे हताशा को खत्म कर किस तरह जन जन तक खुशियों की किरण को पहुचाया है।
              कार्यकर्ताओं को अरविन्द ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत के साथ आगे बढना है। चुनाव और परिणाम के बाद बूथ रिपोर्ट ऊपर बैठे नेताओं तक जाएगी। जिसका बूथ सबसे मजबूत होगा। भविष्य में ऐसे बूथ प्रभारियों को मेहनत का इनाम भी दिया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि  बूथ कमेटी के लोग वार्डो में गहन जनसंपर्क अभियान चलाएं। मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूथ तक पहुंंचाए।
                             इस दौरान वार्ड पार्षद तज्जुमुल हक समेत सभी कांग्रेसियों ने लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-2 अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, वार्ड पार्षद तज्जमूल हक,प्रकाश रजक,मीनू सूर्यवँशी,जागेश्वर रजक,महिला ब्लॉक अध्यक्ष बबीता दुबे,सजंय निर्मलकर,नसीम खान, तुलाराम केवट,मुकेश केवट, अन्नू निर्मलकर, बापी चटजी, वैभव शुक्ला, शंकर कश्यप,मनीष सिंह,शंकर यादव समेत अन्य कांंग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।
समाचार
लोकसभा निर्वाचन-2019
तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 28 मार्च को
बिलासपुर— जिला निर्वाचन कार्यालय से हासिल जानकारी के अनुसार शत-प्रतिशत मतदान के लिये तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 28 मार्च 2019 को दोपहर 12 बजे प्रार्थना सभा भवन जल संसाधन विभाग परिसर में किया जाएगा।
लमेरा बूथ मेरा गौरव #
close