कांग्रेस की महारैली…जगह जगह आतिशी स्वागत…बोले अटल..हमने जो कहा…सो किया…आपने कमी को पूरा किया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने चुनाव् प्राचार समाप्ति के बाद  गांधी चौक से नेहरू चौक तक महारैली निकालकर जनता का अभिवादन किया।  रैली में कांग्रेसियों ने एकजुटता का जमकर परिचय दिया। कमोबेश सभी नेता रैली में शिरकत किए। लोगों ने रह रहकर राहुल गांधी भूपेश के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान प्रत्य़ाशी समेत सभी कांग्रेसियों ने जनता से आशीर्वाद भी लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 रैली का जूना बिलासपुर में प्रदेश सचिव विवेक बाजपेयी ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया। ज्वाली पूल में नरेंद्र बोलर ने सभी की आगवानी की। इसी प्रकार शहर के कमोबेश सभी चौक चौराहों में जनता के साथ कांग्रियों ने रैली का स्वागत किया। महारैली का नेहरू चौक में सभा के साथ समापन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए अटल श्रीवास्तव ने कहा कि आप सब के बल पर ही चुनाव लड़ रहा हूं। आप सब लगभग एक माह से लगातार मेहनत कर रहे है ,जिसका सुखद परिणाम भी आएगा। लोक सभा क्षेत्र व्यापक होता है। सभी जगह पहुंच पाना संभव नही था। लेकिन आप लोगों ने कमी को पूरा किया है।राहुल गांधी ,भूपेश बघेल के विश्वास को पूरा करना है।

                        अपने संबोधन में शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में चुनावी वादे किया ,वादा ही निकला,उल्टा भाजपा उसे जुमला बता रही है। जुमला का जवाब जनता देने को तैयार बैठी है। ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि सभी विधान सभा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। ,मतदाता छत्तीसगढ़ सरकार के काम से खुश है। हमने जो कहा, सो किया, उसी विश्वस पर राहुल की ” न्याय योजना” को भी पूरा किया जाएगा। शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि अब चुनाव के लिए 48 घण्टे बचे हैं। यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। सभा को पूर्व विधायक बैजनाथ चन्द्राकर,अशोक अग्रवाल,ने भी संबोधित किया। ,संचालन प्रदेश सचिव विवेक बाजपेई ने और आभार ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन ने किया।

              कांग्रेस की महारैली में शेख गफ्फार,विजय पांडेय,शेखर मुदलियार,फ़िरोज़ कुरैशी,अनिल टाह,प्रदेश सचिव पंकज सिंह,रविंद्र सिंह,प्रमोद नायक ,महेश दुबे,विष्णु यादव,विवेक बाजपेयी,कृष्ण कुमार यादव,चन्द्रप्रकाश बाजपेयी,शेख नजीरुद्दीन,शिवा मिश्रा,ब्रजेश साहू,तैय्यब हुसैन,अरविन्द शुक्ला,विनोद साहू,अजय यादव,राजेश शुक्ला,नीतू अटल श्रीवास्तव,सुरेखा अवस्थी,विनीता यादव,रिंकी शुक्ला, पुष्पा दुबे,सीमा पांडेय,सीमा सोनी,आशा सिंह,अल्का शर्मा,तरुणा शर्मा,नीरज द्ववेदी,शहजादी कुरैशी,आशिया कुरैशी,आमना खान,चित्रलेखा कांस्कार,अज़रा खान,जय श्री शुक्ला,पिंकी बत्रा,अनु पांडेय,सविता शर्मा,किरण कश्यप,तहरिमा,तज्मूलहक,शैलेंद्र जायसवाल,ऋषि पांडेय,अनिल सिंह चौहान,सुभाष ठाकुर,देवेंद्र मिश्र,जसबीर गुम्बर,राजा अवस्थी,करम गोरख, महेंद्र बोलर,रामगोपाल बोलर,संजय पनिकर,शिवा मुदलियार,अमिन मुगल,अखिलेश गुप्ता,आदेश पांडेय,कमाल गुप्ता,अमित दुबे,हरमेंद्र शुक्ला मुकीम कुरैशी,दीपांशु श्रीवास्तव,रमाशंकर बघेल,अमृता पाटले, एल एन राव,धनराज देवांगन,अखिलेश बाजपेयी,कांशी रात्रे,पंचराम सूर्यवंशी,समेत सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद थे।
close