कांग्रेस की लुटिया डूब रही..नेता प्रतिपक्ष धरमलाल ने बताया….कांग्रेसी गांधी परिवार से हटकर सोच ही नहीं सकते

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—धारा 370 और 35 ए हटने से कश्मीर में खुशी है। लोग गले मिलकर ईद का जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस में भयंकर अस्थिरिता है। उनके पास किसी प्रकार की तैयारी नहीं है। गलत और सही में अन्तर करने की कांग्रेसी नेताओं में क्षमता नहीं है। कांग्रेस के नेता गांधी परिवार से अलग हटकर कुछ सोच ही नहीं सकते हैं। यह बातें नेता प्रतिपक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ धरमलाल कौशिक ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       धरम लाल कौशिक ने बताया कि धारा 370 और 35 ए हटने से कश्मीरियों ही नहीं बल्कि देशवासियों में दोहरी खुशी है। ईद के साथ कश्मीरी भाई खुले वातावरण में जश्न मना रहे हैं। लोगों ने धारा 370 और 35 ए का खुलकर स्वागत किया है। केवल कांग्रेस के कुछ नेताओं को छोड़कर।

                कांग्रेस में प्रक्रिया को लेकर नाराजगी है। सवाल के जवाब में धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस निर्णय करने की स्थिति में गयहीं है। जब सब कुछ हो गया तो बैठक कर निर्णय और रायमशविरा कर रहे हैं।इसके बाद संदन में आते हैं कुछ का कुछ बयान देना शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग ही धारा 370 और 35 ए हटने का समर्थन कर रहे हैं। धारा 370 और 35 ए हटने का विरोध करने वालों के खिलाफ देश वासियों में भयंकर आक्रोश है। दरअसल कांग्रेस में अस्थिरता है।

                  कांग्रेस नेता चिदम्बरम का मानना है कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के कारण कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाया गया। धरम ने कहा कि कांग्रेस की लुटिया डूब रही है। लेकिन अभी भी धर्म विशेष से बाहर निकलने को तैयार नहीं है। इससे धर्म विशेष का बहुत नुकसान हुआ है। धरम ने बताया कि जम्मू कश्मीर किसी एक वर्ग विशेष का नहीं है। सबके साथ सबका विकास होगा।

                               भाजपा नेता ने आबकारी मंत्री लखमा के मंच से बांधी ने बयान दिया है कि भाजपा सरकार उद्योग के बहाने लूटा है। सवाल को टालते हुए धरम ने कहा कि इसकी हमें जानकारी नहीं है।

          सोनिया गांधी एक बार फिर अध्यक्ष बन गयी है। धरम ने कहा कि कांग्रेस नेता गांधी परिवार से अलग हटकर सोच ही नहीं सकते हैं। कांग्रेस पार्टी अंतिम सांस ले रही है। कांग्रेसियों के पास ना तो कोई विचार है…ना ही कुछ अलग हटकर सोचने समझने की क्षमता ही है। यह उनका आंतरिक मामला है। लेकिन बताना जरूरी है कि कांग्रेस की लुटिया को अब डूबने से कोई नहीं बचा सकता है।

close