कांग्रेस की स्ट्रेट्जी..जिला से गांव तक करेंगे पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध..अभियान में होंगे शामिल दिग्गज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल डीज़ल  के मूल्यों में हो रही अभूतपूर्व बढ़ोतरी के खिलाफ धरना–/प्रदर्शन का एलान किया है। विजय केशरवानी  और प्रमोद नायक ने बताया 29 जून को 10 बजे से 2 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कोरोना काल के ममद्देजर शासन के दिशा निर्देशों का पालन भी किया जाएगा।
 
                  विजय और प्रमोद नायक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पिछले 3 महीने में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार अनुचित बढ़ोतरी हुई है। भारत के नागरिकों को असीम पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ देश स्वास्थ्य और  आर्थिक महामारी से जूझ रहा है। दूसरी तरफ मोदी सरकार ने उत्पाद शुल्क बढ़ाकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अनुचित बृद्धि किया है। मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी को बढ़ावा दिया जा रहा है। 
 
          विजय केशरवानी ने बताया कि 23 जून 2020 को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि  केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ देश में बढ़ती महंगाई का विरोध किया जाएगा। पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में 29 जून 2020 को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक 2 घंटे प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सभी प्रदर्शनकारी सोशल डिस्टेंस और प्रशासन के दिशा निर्देशों का भी पालन करेंगे।
 
            प्रमोद नायक ने बताया कि धरना प्रदर्शन बिलासपुर  जिला मुख्यालयों में 30 जून से 4 जुलाई 2020 के मध्य धरना प्रदर्शन का आयोजन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
 
                        धरना प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।  पेट्रोल डीजल के मूल्यों में हो रही अभूतपूर्व वृद्धि के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर केंद्र सरकार का  विरोध दर्ज कराएंगे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मूल्य वृद्धि से प्रभावित ओला उबर ड्राइवर ट्रक और टैक्सी ड्राइवर समेत आम राय लेते हुए वीडियो बनाकर प्रसारित भी किया जाएगा।
 
         कांग्रेस नेताओं ने जानकारी दी कि 29 जून 2020 को जिला मुख्यालय के बाद 30 जून से 4 जुलाई 2020 के बीच  जिले के सभी नगर,  ब्लाक मुख्यालयों में धरना- प्रदर्शन- आंदोलन आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी, सांसद , पूर्व सांसद, विधायक,विधायक प्रत्याशी विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला,  ब्लाक पदाधिकारी सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों नागरीय-निकाय, त्रि -स्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधि सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी वरिष्ठ कांग्रेसी, कार्यकर्ता आंदोलन में शिरकत करेंगे।
Share This Article
close