कांग्रेस की हालत सूप चलनी जैसी…सदियों से हो रहा अपराध

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

PAIKARA--HMबिलासपुर— छत्तीसगढ़ बनने के बाद कांग्रेस ने भाजपा को नक्सलियों को तोहफे में दिया। चौदह साल में नक्सली घटना में कमी आयी है। कांग्रेस का काम केवल मुंह बजाना है। कांग्रेस के पास आरोप लगाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। सूप बोले चलनी बोले वाली कहावत कांग्रेस पर सटीक बैठती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। यह बातें आज प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने पत्रकारों से कही। उन्होने कहा कि कांग्रेस अन्तर्कलह की शिकार है।

                          कांग्रेस नेता उमेश पटेल के नक्सली सरकार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि कांग्रेस ने हमें नक्सलियों को तोहफे में दिया है। बताना चाहूंगा कि नक्सलियों का पैर प्रदेश से उखड़ गए हैं। सरगुजा संभाग से नक्सलियों को खदेड़ दिया गया है। जल्द ही बस्तर से भी उनका सफाया होगा। केन्द्र सरकार ने बस्तरिया बटालियन प्रदेश सरकार को दिया है। बटालियन पर काम तेजी से हो रहा है। बस्तर की जनता नक्सलियों को क्षेत्र से बाहर करने के लिए सरकार का लगातार सहयोग कर रही है।

                    पैकरा ने बताया कि बस्तर की जनता विकास चाहती है। लोग विकास की मुख्यधारा में शामिल हो भी रहे हैं। नक्सलियों का बहिष्कार किया जा रहा है। मड़कम हिड़में पर भूपेश के बयान पर पैकरा ने कहा कि सूप बोले चलनी बोले…अब कांग्रेस भी बोलने लगी है। जो खुद नक्सल समस्या की जनक है। डॉ.रमन सिंह विकास की गंगा बहाकर कांग्रेस का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

                                       एक प्रश्न के जवाब में पैकरा ने बताया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ी है। पुलिस बेहतर काम कर रही है। रायपुर में व्यापारी की सरेआम हत्या, मुलमुला में पुलिस अभिरक्षा में  मौत, राजेन्द्र तिवारी घटना को याद दिलाने पर पैकरा ने कहा कि इस प्रकार की घटना जमाने से होती आयी है। इसमें नया कुछ नहीं है। पुलिस अभिरक्षा में मौत पर पैकरा ने कहा कि जांच हो रही है। दोषियों को जल्द सजा मिलेगी। उन्होने बताया कि चोरी चकारी का काम तो सदियों से होता ही रहा है।

          जोगी से सरकार की नजदीकि के सवाल पर पैकरा ने बताया कि कांग्रेस अन्तर्कल की शिकार है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए म़डकम हिड़में मामले में कुछ ज्यादा ही तर्क वितर्क कर रहे हैं। गोल कैसे लगी…कपड़ा में छेद क्यों नहीं है। यदि उनके पास विकास के खिलाफ कोई मुद्दा होता तो बोलने लायक होते है।

                भ्रष्टाचार के प्रश्न पर पैकरा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं है। भ्रष्टाचार के आरोपियों को सजा मिल रही है। कुछ मामले अदालत में है। अदालत अपना काम कर रही है। तुर्काडीह,नान घोटाला,गौरव पथ पर पैकरा ने कहा कि आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

close