कांग्रेस के बागी पार्षद उम्मीदवारों पर गिरी गाज,बिलासपुर नगर निगम के ये उम्मीदवार 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

Shri Mi
2 Min Read
कांग्रेस,नए बयान ,सामने, नान घोटाले ,भाजपा ,कार्यकाल ,खुला,घोटाला,कांग्रेस,जांच,Abhishek Singhvi, Election Commission, Chunav Result, Election Result, Modi Prachar Sanhita,,Congress Delhi Candidates List,Agusta Westland Case, Christian Michel, Ed, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi,,Rajasthan Election, Congress Manifesto, Jan Ghoshna Patra, Farm Loans, Congress Manifesto Rajasthan, Congress Jan Ghoshna Patra, Sachin Pilot, Rajasthan,

बिलासपुर।जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम चुनाव 2019 के दौरान बिलासपुर नगर निगम से अधिकृत प्रत्याषियों के खिलाफ निर्दलीय के रूप में चुनाव लड रहे कांग्रेसजनों को प्राथमिक सदस्यता से 6साल तक निश्कासन का निर्णय लिया है। शहर कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से सूची बनाकर प्रदेश कांग्रेस को भेजा था। प्रदेश से अनुमेादन होने पर निश्कासन की कार्यवाही की जा रही है।शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि जिला शहर कांग्रेस कमेटी,प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अटल श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नाम वापसी के बाद 13 दिसम्बर तक लगातार अपील करते रहे कि प्रत्याषियों के समर्थन में अपील जारी कर कांग्रेस के समर्थन में कार्य करे।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

अपील के बाद भी जिन्हांेने ऐसा नही किया उनके विरूद्ध निश्कासन की कार्यवाही की जा रही है। करीब 10 वार्डो में अपील के बाद प्रत्याषियों के समर्थन में लोगो ने कार्य चालू कर दिया है। निश्कासन की अनुमोदित सूची में वार्ड 16 से सहिस्ता खान, रेहान रजा,वार्ड 23 खालिद खान, रिजवान कुरैषी,वार्ड33 जसबीर गुम्बर,वार्ड 34 पवन खटिक,वार्ड 39 राहुल शर्मा,42 इशहाक कुरैषी, दिलीप कष्यप,वार्ड 43 पंचू सिंह नेताम,वार्ड 46 विजय यादव, कमल नरसिंह,वार्ड 47 अंजलि शर्मा,वार्ड 49 अर्चना सूर्यवंषी,आशा बनमाली सूर्यवंशि,वार्ड 50 अरूप धारा, विजय कुमार दुबे,वार्ड54 से शैलेश देवांगन,वार्ड 63 मनीशा शुक्ला, विनय शुक्ला,वार्ड 65 से पिंकू पाण्डेय।

उपरोक्त निश्कासन किये गये पदाधिकारियेां के अलावा वार्ड नं-51 से संध्या तिवारी, वार्ड नं-31 से शहजादी कुरैशी का इस्तीफा प्राथमिक सदस्यता से शहर कागेस कमेटी द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। वह अब कांग्रेस की सदस्य नहीं है। उक्त जानकारी शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close