कांग्रेस के शहीदों का संकल्प था परिवर्तन, पुनिया बोले परिवर्तन के लिए है संकल्प यात्रा

Shri Mi
2 Min Read

 

रायपुर।माना विमानतल से सीधे बस्तर रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुये कांग्रेस की संकल्प यात्रा के बारे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा है कि हमारा संकल्प यात्रा राजनैतिक कार्यक्रम है। हम संकल्प यात्रा में जनसंपर्क कर रहे है। जनता से सीधा संवाद कर रहे है और संकल्प यात्रा किसी को चुनौती देने के लिये नहीं बल्कि परिवर्तन के शहीदो के संकल्प को पूरा करने के लिये किया जा रहा कार्यक्रम है।कांग्रेस निकालेगी झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं की शहादत की जगह से संकल्प यात्रा। अधूरी परिवर्तन यात्रा को पूरा किया जायेगा। सरकार ने जानबूझकर हमारी संकल्प यात्रा से विचलित होकर ऐसे समय पर अपने तोते को आगे किया है।सीडी कांड में सीबीआई पूछताछ और बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पर पीएल पुनिया ने कहा कि सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। झीरम घाटी हमले की पांचवी बरसी पर संकल्प यात्रा निकालने के कांग्रेस के कार्यक्रम से सरकार डरी हुई है। इसलिए सीबीआई का इस्तेमाल कर कांग्रेस पर दबाव बना रही है। राजनैतिक प्रतिशोध के लिए बदले की भावना से अपने तोते को सरकार ने आगे किया है।

Read More-नोटिस पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा,वाल पेंटिंग -पोस्टर पर पहले मंत्री के खिलाफ हो FIR

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, राज्य सभा सदस्य छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शिव सिंह ठाकुर, हरदीप बेनीपाल, भोजकुमारी यदु, कल्पना पटेल, साक्षी सिरमौर, अशरफ हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close