कांग्रेस को एकमात्र अफवाह का सहारा…छजकां

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

rijaviरायपुर—राज्य में कांग्रेस से लगातार पलायन हो रहा है। भयभीत और विचलित कांग्रेस अब अफवाहों का सहारा ले रही है। पार्टी को बचाने रोज कांग्रेस के नेता रोज नया नया हथकंडा अपना रहे हैं। सांसद छाया वर्मा ने विधायक सिया राम कौशिक से चुपचाप भेट कर दिगभ्रमित करने का प्रयास किया है। यह बातें आज छजकां मीडिया प्रमुख इकबाल रिजवी ने प्रेस नोट जारी कर कही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               रिजवी ने बताया है कि छाया वर्मा ने सियाराम से भेंटकर बरगलाने का प्रयास किया कि अजीत जोगी कांग्रेस में लौटने वाले है। सियाराम को भी कांग्रेस में बने रहना चाहिये। लगभग ऐसा ही भ्रम समाचार पत्रों में पढ़ने को मिला था कि कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक में चरणदास महंत ने दिल्ली से आये नेताओं से पूछा कि क्या जोगी को कांग्रेस में लाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। इकबाल ने बताया कि जमीनी स्तर पर जहां भी संभव हो रहा है कांग्रेस  नेता बार-बार यह अफवाह फैला रहे है कि अजीत जोगी कांग्रेस में वापस आने वाले हैं।

                         रिजवी ने बताया कि पार्टी का स्पष्ट मत है कि अजीत जोगी का सम्पूर्ण जीवन इस बात का गवाह है कि उनका बढ़ा हुआ कदम कभी रुकता नही है। जो लक्ष्य तय कर लेते है उसकी ओर अपनी पूरी शक्ति और तन्मयता से बढ़ते है। उन्होने बहुत सोंच समझकर छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के हित में  निर्णय लिया है। आपार संसाधनो से संतृप्त प्रदेश का प्रदेश वासियों के हित में कल्याण और विकास केवल एक सशक्त आंचलिक पार्टी ही कर सकती है।

                        जोगी ने अमीर धरती में गरीब लोगो के विरोधाभास को दूर करने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध हैं। छजंकां को अपार जन समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में पहली शक्ति के रुप में उभरकर सामने आये है। ऐसे में कोई कारण नही कि हमारे नेता अजीत जोगी कांग्रेस में लौटेंं।

 

Share This Article
close