कांग्रेस को कपालभाती करने की सलाह दी बीजेपी ने

Chief Editor
1 Min Read
bip office raipur
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को लोम-विलोम व कपालभाती क्रिया करने की सलाह दी है क्योंकि योग की इन क्रियाओं से ही कांग्रेस का मन निर्मल व दिमाग तंदरूस्त हो सकता है और जिसके बाद ही कांग्रेस पार्टी भारतीय लोकतंत्र में एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभा सकेगी। अन्यथा कांग्रेस लोकतंत्र में सत्ता में असफल रहने के समान ही विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में असफल होगी।
        एक बयान में उन्होने   कहा कि कांग्रेस प्राचीन योग जीवन शैली में भी राजनीति देख रही है यह कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत ही शर्म एवं हास्यास्पद जैसी स्थिति है। भाजपा ने कांग्रेस द्वारा 21 जून को  स्वर्गीय केशव बलीराम हेडेगेवार  की पुण्यतिथि को यादगार बनाने का हिडंन एजेंडा की बात कहने की निंदा की है और कहा कि लोम विलोम व कपालभाती क्रिया द्वारा ही कांग्रेस का प्रदूषित मन स्वच्छ हो पाएगा। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखण्ड की कांग्रेस सरकार द्वारा योग दिवस न मनाने का निर्णय भी उस देवभूमि के लिए दु:खद है जहां योग का सृजन हुआ।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close