कांग्रेस को जनता कांग्रेस का सुझाव…त्रिवेणी भवन में कराएं कार्यक्रम…सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी मजबूत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— 17 मई को जोगी और राहुल की मरवाही विधानसभा में विशाला आम रैली है। जोगी कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पर ताकत दिखाने का आरोप लगाया है। तो भूपेश बघेल ने मरवाही में बैठक के दौरान बताया कि कांग्रेस पार्टी कभी भी कमजोर लोगों को ताकत नहीं दिखाती है। कार्यकर्ताओं को भूपेश ने बताया कि जो कल खुद को कांग्रेस का कमिया कहता था उसने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धोखा दिया। लेकिन कांग्रेस कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                             बयान के बाद जनता कांग्रेस ने एक बार फिर भूपेश बघेल और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रेस नोट जारी कर जिला जनता कांग्रेस प्रवक्ता विक्रांत तिवारी ने बताया कि जब कांग्रेस नेताओं को बेहतरई ग्राउंड नहीं मिल रहा है तो व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन को ही राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए बुक करवा लें।

                          जनता कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल गांधी बिलासपुर प्रवास पर आएंगे। बिलासपुर की सभा को लेकर जनता कांग्रेस का मुफ्त में परामर्श है कि काँग्रेस कार्यकर्ताओ की संख्या के हिसाब से त्रिवेणी भवन पर्याप्त है। विक्रांत तिवारी में बताया कि बहतराई स्टेडियम ही क्यों? आखिर कांग्रेसी नेतृत्व अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जान खतरे में डालना चाहते  है? क्यों भूपेश बघेल राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं।

            प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विक्रांत ने कहा कि अगर बहतराई स्टेडियम पूर्णतया सुरक्षित नहीं है ऐसी स्थिति में किसी भी प्रमुख व्यक्ति का कार्यक्रम करवाना सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

                                    चिंता का विषय है कि जिला प्रशासन राष्ट्रीय नेता की सुरक्षा को लेकर सजग है। लेकिन कांग्रेसी नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा को गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसके पीछे का कारण क्या है? कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए।

                 विक्रान्त तिवारी ने बताया कि बिलासपुर की जनता जानती है कि अभी तक मैदान का उद्घाटन नही हुआ है…जबकि स्टेडियम भी निर्माणाधीन है। फिर भी स्टेडियम की मांग समझ से परे हैं। अगर सभा स्थल पर कोई अप्रिय दुर्घटना हो गयी तो बिलासपुर शहर, बिलासपुर की संस्कृति और बिलासपुरवासी हमेशा के लिए देश की नज़र में बदनाम हो जाएंगे। इसलिए कांग्रेसी ऐसी ओछी राजनीति करना बन्द करे।

                              जकाँछ प्रवक्ता ने बिलासपुर में स्थिति मैदानों की लिस्ट जारी कर कांग्रेस को ओछी रणनीति छोड़ सार्थक राजनीति करने की सलाह दी है। पुलिस ग्राउंड मैदान, साइंस कॉलेज मैदान,लालबहादुर शास्त्री मैदान, राजकिशोर नगर धान मंडी मैदान, छत्तीसगढ स्कूल मैदान,शास्त्री ग्राउंड प्रमुख है। साथ ही कहा कि इन मैदानों कि क्षमता पूरे प्रदेश में बचे हुए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओ से काफी अधिक है।

close