कांग्रेस को विकास से परहेज..मनीष

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160309-WA0003बिलासपुर—बिलासपुर कांग्रेस नेताओ को शहर के हित से कुछ लेना देना नहीं है। उन्हें विकास के कार्यों से लगाव नहींं है। नगर के सौन्दर्यकरण में बाधा डालने की आदत सी हो गयी है। भाजपा नेता एल्डरमेन मनीष अग्रवाल ने कांग्रेस के नेताओ पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला  और निगम प्रशासन  के दिशा निर्देश  में बिलासपुर के विकास कार्य और सौन्दर्यकरण का काम तेजी से चल रहा है। यातायात दबाव को व्यवस्थित किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेसियों को चौक चैराहों की राजनीति से फुर्सत नहीं है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने बताया कि विकास कार्यो में कॉंग्रेसी लगातार बाधा डाल रहे हैं। विकास कार्य पसंद नहीं है। उन्हें सस्ती राजनीती से उन्हें फुर्सत नहीं है। नगर की जनता विकास चाहती है।  लेकिन स्वार्थी कॉंग्रेसी अपनी जमीन के लिए गलत हथकण्डों का सहारा ले रहे हैं।

                 मनीष ने बताया कि सत्यम चौक स्थित हॉटल 786 के मालिक ने अतिक्रमण को हटाने के गए जिला और निगम  प्रशासन के अधिकारियों पर जिस प्रकार की कायराना हरकत की है उसे कभी क्षमा नही किया जा सकता है। हाटल संचालक ने अधिकारियों पर खौलता हुआ ग्रैवी फेंक दिया। आरक्षक को घायल कर दिया। कई अधिकारों और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कियागया। ऐसे हॉटल मालिक के समर्थन में कांग्रेस नेताओ ने बचाव के लिए थाना का घेरवा किया । इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है।

close