कांग्रेस छात्र विंग का उग्र प्रदर्शन.. जलाया पीएम का पुतला..सांसद से पूछा..गरीबों के साथ क्यों हुआ अन्याय

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने नेहरू चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया। इसके पहले छात्र नेताओं ने समर्खकों के साथ सांसद निवास का घेराव करने भी पहुंचे। इस छात्रों ने उग्रता साथ केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उग्र छात्रो के साथ पुलिस की झूमाझटकी भी हुई।
 
                छात्र नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार की ग़रीब कल्याण रोज़गार योजना में देश के केवल 6 राज्यों के 116 ज़िलों को शामिल किया गया है।  सूची में छत्तीसगढ़ का एक भी ज़िले को शामिल नहीं किया गया है। इससे जाहिर होता है कि भाजपा की केन्द्र सराकर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसी के विरोध में नेहरू चौक में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया।
 
                   बताते चलें कि इसके पहले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेताओं ने बिलासपुर सांसद अरुण साव के निवास का घेराव किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने केन्द्र सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सांसद निवास के सामने सुरक्षा में लगाए गए बेरिकेट्स को लांघन का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की चुस्त व्यवस्था के सामने कांग्रेस के छात्र नेताओं की एक नहीं चली।
 
          इस दौरान छात्र नेताओं और पुलिस व्यवस्था के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। चात्र नेता ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने हमेशा प्रदेश सरकार के खिलाफ सौतेला व्यवहार किया है। दरअसल भाजपा नेता  विधानसभा चुनाव मे मिली करारी हार को अभी तक नहीं भुला पाए है। यही कारण है कि केन्द्र सराकर कांग्रेस शासित राज्यों को परेशान करने से बाज नहीं आ रही है। 
 
       यही कारण है कि केन्द्र सरकार एक बार फिर भेदभाव करते हुए ग़रीब कल्याण रोज़गार योजना में छत्तीसगढ़ के किसी भी ज़िले को शामिल नहीं किया गया है। जाहिर सी बात है कि छत्तीसगढ़ के साथ एक बार फिर अन्याय किया गया है।
 
                        एनएसयूआई बिलासपुर  जिलाध्यक्ष तनमीत छाबड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में किसान मज़दूर रहते हैं। चूंकि यह गरीब किसान औ मजदूरों के अधिकार का सवाल है।  छत्तीसगढ़ की जनता अन्याय को  हरगिज बर्दास्त नहीं करेगी। केन्द्र सरकार को छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को अधिकार देना ही होगा। प्रदेश सचिव लक्की मिश्रा ने कहा कि सांसद को जवाब देना होगा कि उनके रहते छत्तीसगढ़ की जनता का साथ अन्याय क्यों हुआ।
 
             प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान  तनमीत छाबड़ा प्रदेश सचिव लक्की मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष बिलासपुर विकास सिंह विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह गौतम छात्र नेता अभिलाष रजक जयपाल निर्मलकर निखिल राय विराज रजक जिला महासचिव अंजली गोड स्मृति श्रीवास विवेक साहू शिवम दुबे रंजेश क्षत्रिय आकाश श्रीवास्तव नाज़िम हुसैन अजय ध्रुव जिला सचिव को आफ़ताब अली सिद्धांत बत्रा शैलेंद्र आहूजा अभिषेक रज़क आदि उपस्थित थे।

TAGGED: ,
close