कांग्रेस नेताओं का दावा..भूपेश ने गढ़बो नया छत्तीसगढ़ संकल्प दुहराया.बताया बजट में गांव गरीब, किसानों को महत्व

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—- सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश का आम बजट पेश किया। कांग्रेस नेताओं ने बजट को विकासोन्मुखी और मजबूत छत्तीसगढ़ को साकार करने वाला बताया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अटल श्रीवास्तव की प्रतिक्रिया

                       बजट पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल ने बेहतर वित्तीय प्रबंधन, सामाजिक संतुलन और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास वाला बजट पेश किया है। बजट गांव, गरीब और किसानों को समर्पित है। युवा समेत आमजनों की अपेक्षा पर बजट खरा उतरता है। 

               अटल ने कहा मारवाही को अनुभाग, सीपत को तहसील का दर्जा दिया गया। नेवरा में आईटीआई खोलने की घोषणा का स्वागत है। बजट में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने के लिए सांस्कृतिक परिषद की घोषणा की गई है,। प्रदेश में कलाकारों के उन्नयन हेतु भारत भवन बनाने की घोषणा की गई है। साथ ही वनोपज एवं कृषि को लेकर कई क्रांतिकारी घोषणायें की गई है। बजट पर कोरोना काल का प्रभाव नहीं दिखता है। जट से छत्तीसगढ देश़ के पटल पर अग्रणी स्थान रखेगा। 

प्रमोद नायक की प्रतिक्रिया

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि नगर निगम में शामिल नये वार्डों को समुचित राशि प्रदान की गयी है। निगम में शामिल  18 ग्राम पंचायतों को बड़ी राशि का प्रावधान किया जाना स्वागत योग्य कदम है। विशेष कर पेयजल प्रत्येक घर तक पहुंचाने की योजना बहुत शानदार है।

          स्वास्थ्य दीदी का मानदेय 1000/- की वृद्धि स्वागत योग्य कदम है। शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना को बढ़ाते हुए हजारों करोड़ रूपये की राशि दी गई है। बजट में स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री की भावना की छलकती है। बजट में बेरोजगारों को रोजगार देने की योजनाओं को मूर्त रूप दिया गया है।

अभय नारायण राय की प्रतिक्रिया

             प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय. नारायण ने कहा कि बजट समग्र विकास की दिशा में क्रांतिकारी सिद्ध होगा। युवा, बेरोजगार, महिला, मजदूर सभी का ध्यान रखा गया है। शहरों में पौनी पसारी योजना को बढ़ावा दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाट बाजार स्वास्थ्य योजना के लिए 13 करोड़ का प्रावधान है। मातृ शक्ति पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट की मूल संरचना में छत्तीसगढिया शामिल है।

विजय केशरवानी की प्रतिक्रिया

                          विजय केशरवानी ने कहा कि बजट संतुलित और प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला है। 119 नयें स्वामी आत्मानंद योजना के अंतर्गत अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने के घोषणा काबिले तारीफ है। 15 नई आईटीआई खोलने की घोषणा से शिक्षा में भी आत्म निर्भरता दिखोगी।  बजट पूरी तरह से संतुलित बजट है। बजट में पत्रकारों की दुर्घटनाजन्य आकस्मिक मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य को 5 लाख रूपये राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। निश्चित रूप से यह स्वागत योग्य कदम है

संदीप दुबे की प्रतिक्रिया

              कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने  बजट को राज्य के लिए कल्याणकारी कारी बताया। जिले के तखतपुर के लिए ITI,सीपत को तहसील का दर्जा , बिलासपुर नगर निगम में शामिल 17 ग्राम पंचायत जो अब वार्ड में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों के लिए राहत का पिटारा खोला है। सीएम ने मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्य के लिए अलग से बजट का प्रविधान किया है।

सीमा पाण्डेय की प्रतिक्रिया

             जिला कांग्रेस शहर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार का बजट सभी को सुखी करने वाला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते है। इंग्लिश मीडियम स्कूल पूरे छत्तीसगढ़ में 109 खोले जाएंगे। निश्चित ही बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। बिलासपुर वासियों को अमृत मिशन की योजना से पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। पूरे प्रदेश में पेयजल के लिए एक बड़ी राशि निश्चित ही प्रदेश वासियों के लिए खुशी की खबर है। मत्स्य पालन को खेती की तरह चलाने के लिए महत्व मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। 

अंकित गौरहा की प्रतिक्रिया

           जिला पचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि बजट में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी अस्मिता की झलक मिलती है। बजट में छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान नजर आता है। दरअसल यह उद्योग किसान, गांव और गरीबों के साथ युवाओं को समर्पित बजट है। सीएम ने बजट में साफ संकेत दिया है कि रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। महिलाओं को बजट में बहुत सम्मान दिया गया है। द्वितीय संतान बेटी होने पर 5000 राशि देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लिनिक योजना के तहत 13 करोड़ की राशि तय की गई है। मुख्यमंत्री  के बजट में साफ दिखाई देता है कि बजट महिलाओं,बच्चों, कृषकों,व्यापारियों ,बेरोजगारों सभी के लिए है। मतलब प्रदेश के समग्र विकास के लिए समग्र बजट पेश किया गया है।

close