कांग्रेस नेताओं ने कहा…बलराम सिंह का जाना..एक युग की समाप्ति…पूर्व मंत्री अमर ने कहा…हमने समाजसेवक को खोया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर….पूर्व विधायक और महापौर बलराम सिंह के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जाहिर किया है। कांग्रेस नेताओं ने शोक सभा का आयोजन में कहा कि आज की पीढ़ी को बलराम सिंह के जीवन से राजनितिक, सामाजिक और धार्मिक मोर्चे पर एक साथ काम करने की क्षमता की प्रेणणा लेनी चाहिए। निधन पर श्रद्धांजली अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि बलराम सिंह का व्यक्तित्व अलहदा था। लोगो से घुलमिल जाना, अधिकारियों से जनहित में काम करवाना उन्हें अच्छी तरह से पता था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   बलराम सिंंह का सहयोगियो के साथ मित्रवत और सम्मान वाला व्यवहार था। महापौर और विधायक के तौर पर बिलासपुर की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी। उन्होंने पूरा जीवन सादगी के साथ बिताया। शहर अध्यक्ष रहते हुए उन्होने कांग्रेस कार्यालय दिया। प्रदेश के सभी बडे नेता स्व0 अर्जुन सिंह, स्व0 विद्याचरण शुक्ल और दिग्विजय सिंह बलराम सिंह के व्यक्तित्व से खासे प्रभावित थे। स्व. अशोक राव, स्व. बी.आर.यादव, स्व. बंशीलाल घृतलहरे के साथ विकास के कार्यो में अपनी भूमिका निभाते रहे। परिवार मेें अपने सभी भाईयो ओैर सभी पुत्रों को साथ लेकर चलते रहे। आज उनके पुत्र और पुत्रवधु राजनीति में सफल चेहरे हैं।

           अभय ने बताया कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हमेशा मार्गदर्शन हासिल हुआ। बलराम सिंह के निधन पर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, शख नजरूद्दीन, लक्ष्मन मुकीम, शख गफ्फार, विजय पाण्डेय, महेश दुबे, कृष्ण कुमार यादव, रामशरण यादव, पंकज सिंह, प्रमोद नायक, महेन्द्र गंगोत्री, ऋशि पाण्डेय, तैयब हुसेैन, विनोद साहू, अरविंद शुक्ला, अजय यादव समेत सभी कांग्रेसियों ने गहरा दुख जाहिर किया है।

हमने समाज सेवक को खोया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तखतपुर पूर्व विधायक बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया है। उन्होने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री सिंह मिलनसार और समाज सेवी व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनका निधन हम सबके लिये अपूर्णीय क्षति है। अमर बताया कि बलराम सिंह नगर निगम बिलासपुर के दो बार महापौर और तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के दो बार विधायक भी रहे। उनके अथक प्रयास से महामाया मंदिर को ना केवल नया स्वरूप मिला बल्कि अन्तरार्ष्ट्रीय ख्याति भी मिली। उनके योगदान को कभी भी नही भुलाया नहीं जा सकता है। ठाकुर बलराम सिंह को हम हमेशा याद करेंगे।
             भाजपा जिलाध्यक्ष बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, आलेख वर्मा ने भी बलराम सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी नेताओं ने कहा कि उनकी कभी हमेशा महसूस होगी।
close