कांग्रेस नेता को फोन पर जान की धमकी..सीएम ,राहुल,सोनिया पर किया अनर्गल पोस्ट..fir दर्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- फेसबुक पर अनर्गल पोस्ट डालने और कमेंट करने वाले आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर कांग्रेस नेता, विधि विभाग  प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे की शिकायत पर दर्ज हुआ है। एफआईआर दर्ज होने की शिकायत के बाद आरोपी ने कांग्रेस नेता संदीप दुबे को जान लेने की धमकी दी है। 
 
        सीएम भूपेश बघेल, राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ फेसबुक में टिप्पणी करने और पोस्ट डालने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।
 
                  एफआईआर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे की शिकायत पर की गयी है। संदीप दुबे ने मामले की शिकायत पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा से भी किया है। पुलिस को संदीप दुबे ने बताया कि  फेसबुक में टीकू साहू के एकाउन्ट से मुख्यमंत्री, उनके सलाहकार विनोद वर्मा के खिलाफ नफरत भरी झूठी बातें पोस्ट की गयी है। झूठी पोस्ट डालकर दंगा भड़काने की साजिश की जा रही है।
 
          पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा से मिलकर कांग्रेस विधि विभाग के नेताओं ने लिखित  शिकायत की। बताया कि फेसबुक एकाउन्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राबर्ट वाड्रा और मुख्यमंत्री के पिता के खिलाफ अनर्गल बातें कही गई हैं। महामारी दौर में इस तरह के पोस्ट डालकर उकसाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 153 (ब), 269, 509 और आईटी एक्ट 67, महामारी अधनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज किया जाए।
 
               संदीप दुबे ने बताया कि पुलिस ने तत्काल सिविल लाइन थाना प्रभारी को धमतरी निवासी टीकू साहू के खिलाफ अपराध दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस कप्तान से मुलाकात और सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज कराने के दौरान विधि विभाग के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जांगड़े, आलोक चंद्र ऋषी, मानस बाजपेई, पूजा चौधरी, प्रगति कौशिक मौजूद थे।
 
एफआईआर के बाद धमकी
 
           संदीप दुबे ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद टीकू साहू ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दिया है। लेकिन ऐसी धमकी से डरने वाला नहीं हूं। जल्द ही टीकू साहू के खिलाफ सिविल लाइन थाना में दूसरा एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दूंगा।
TAGGED: , ,
close