कांग्रेस नेता ने कहा..आम बजट ने फिर किया निराश..छला गया युवा.. नौकरी पेशा और किसानों के साथ हुआ धोखा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- कांग्रेस नेताओं ने देश के आम बजट को काफी निराश करने वाला बताया है। कांग्रेसियों की माने तो वित्त मंत्री ने जन अपेक्षाओं के विपरीत बजट पेश किया है। बजट से स्पष्ट हो गया है कि जनता को महंगाई और आर्थिक विकास के कुचक्र से छुटकारा नहीं मिलता दिखाई दे रहा है।
 
             प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव देश के आम बजट को काफी निराशाजनक बताया है। अटल ने कहा कि मोदी सरकार के वित्त मंत्री ने जन अपेक्षाओं के खिलाफ बजट पेश किया है। चुनाव के समय बेरोजगारी किसानों की आर्थिक स्थिति महगाई और औद्योगिक विकास के ग्रोथ को लेकर बहुत सारी बातें कही गयी थी। लेकिन बजट में ऐसा होता कुछ नहीं देखने को मिला।
 
                     प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे है। नौकरीपेशा लोगो केा बडी उम्मीद थी की आयकर की छूट 5 लाख से 8 लाख तक होगी। लेकिन आकडों के खेल में माहिर मोदी सरकार ने 30 प्रतिशत को 20 प्रतित तक कर राहत देने का प्रचार किया है। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि केन्द्रीय वित्त मंत्री को छत्तीसगढ़ सरकार से सीख लेनी चाहिए थी। किस तरह किसानों के हाथ में नगदीकरण कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ किया जा सकता है।
 
              अटल ने बताया कि 2500 प्रति क्विंटन धान की कीमत देकर छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के साथ बजार को भी मजबूत किया है। छत्तीसगढ़ में आर्थिक मंदी केा रोकने में सरकार सफल रही है। बजट से बेरेाजगार विशेषकर इंजीनियरिंग के स्नातक बेरोजगार बहुुत ही निराश हुए हैं। पब्लिक सेक्टर के साथ प्रायवेट सेक्टर में भी रोजगार की उम्मीद बजट से नहीं दिखायी नही दे रही। है।

TAGGED: , , ,
close