कांग्रेस नेता ने कहा..भोजपुरी टोल नाका पर करेंगे आंदोलन..वसूली को बताया अवैध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे ने भोजपुरी टोल टैक्स वसूली मा्मले को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होने कहा कि बिना पूर्ण निर्माण के टोल टैक्स वसूली उचित नहीं है। ऊपर से टोल टैक्स कर्मचारियों की मनमानी और दादागिरी करना अपराध है। ऐसे मामले को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
 
             प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रमुख संदीप दुबे ने बताया कि  भोजपुरी टोल नाका बिना पूर्णता प्रमाण पत्र हासिल किए टैक्स की वसूली कर रहा है। ऐसा करना गैर कानूनी है। इस प्रकार के अपराध को बर्दास्त् नहीं किया जाएगा। संदीप दुबे ने बताया कि अभी तक सिर्फ 2 लेन का ही काम पूरा हुई है। जबकि निर्माण 4 लेन का होना है। इसके पहले ही टोल टैक्स की वसूली जनता के साथ सरासर ठगी है। 
 
           संदीप दुबे ने बताया कि जानकारी के अनुसार अभी टोल टैक्स या सड़क निर्माण पूर्ण होने का वैधता प्रमाण पत्र नहीं मिला है। बावजूद इसके टोल टैक्स लिया जा रहा है। जो कि सरासर अनुचित है। इस बात की जानकारी उच्च न्यायलय को देंगे। दुबे ने कहा कि मामले में प्रकरण भी चल रहा है। बताया जाएगा कि बिना निर्माण कार्य पूर्ण हुए और वैधता प्रमाण मिलने से पहले ही टोल टैक्स लिया जाना गैर कानूनी है। आम जनता के साथ खुलेआम ठगी करना है।
 
            संदीप दुबे ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जरुरत पड़ी तो अधिवक्ता साथियों के साथ भोजपुरी टोल नका मे बैठकर आंदोलन करेंगे। जाँच की मांग कोर्ट से करेंगे। बिना पूर्णता प्रमाण प्राप्त किये लाखो रूपए वसूली की जा चुकी है। वसूली की मांग भी करेंगे।.
 
 
 
Share This Article
close